चमत्कार! चलती ट्रेन के टॉयलेट में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, ट्रैक पर गिरी फिर भी जिंदा
लखनऊ। जाको राखे साईयां, मार सके ना कोई ये कहावत उस वक्त बिल्कुल सही साबित हुई जब ट्रेन के टॉयलेट में जन्मी बच्ची रेलवे ट्रैक पर गिर गई और वो बिल्कुल ठीक है। जी हां मामला उत्तर प्रदेश के भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के पास का है। सोमवार को चलती ट्रेन के टॉयलेट में एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची टॉयलेट के पाइपलाइन में से होती हुई ट्रैक पर आ गिरी। लोगों ने महिला की आवाज सुनकर ट्रेन रुकवाया और बच्ची को ट्रैक से उठाया।

सोमवार दोपहर को ट्रेन भोजीपुर की ओर बढ़ रही थी। तभी पुष्पा को प्रसव पीड़ा हुई। वह बाथरूम गई, जहां प्रसव हो गया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले नवजात ट्रैक पर गिर गया। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर यात्रियों ने जंजीर खींच कर ट्रेन को रुकवा दिया। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है और वह छोटे-मोटे काम करके अपना पालन-पोषण कर रही।












Click it and Unblock the Notifications