केंद्र और राज्य दोनों जगह उनकी सरकार है, CBI जांच कराएं:बाबूलाल मरांडी
रांची। झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की पार्टी के विधायकों से जुड़ें कथित पत्र को जारी करने से उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहीं हैं। बाबूलाल मरांडी ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष रवींद्र राय पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह उनकी सरकार है। बयानबाजी से कुछ नहीं होगा। मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, मैंने गवर्नर को सीबीआई जांच की मांग को लेकर लेटर सौंपा है। उनका कहना है कि मुझे आरोप साबित करने होंगे, नहीं तो मेरे खिलाफ वो मानहानि केस करेंगे। मुझे कुछ साबित करने जरूरत नहीं है, साबित उन्हें करना है।'
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे चोरी और सीना जोरी कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने लेटर की हैंडराइटिंग को चेक करा कर मामले की जांच करने की बात कही है।
उन्होंने कहा है कि सरकार अगर सीबीआई जांच करने से घबरा रही है तो तत्कालीन भाजपा के सभी नेताओं की हैंडराइटिंग चेक करवा लें। क्योंकि लेटर में हाथ की लिखावट है, साथ ही झाविमो के भी सभी नेताओं की हैंडराइटिंग चेक करा लें। इससे साफ हो जाएगा कि लेटर किसने लिखा?












Click it and Unblock the Notifications