बाबूलाल गौर बोले- दिग्विजय सिंह कट्टर हिन्दू हैं तो राम मंदिर निर्माण का समर्थन क्यों नहीं करते
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटिंग के नजदीक आते देख राम मंदिर का मुद्दा भी अब गरमाने लगा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल गौर ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता दिग्विजय से कहा है कि अगर सिंह एक कट्टर हिंदू हैं तो अयोध्या राम मंदिर बनाने के समर्थन में खड़े क्यों नहीं होते हैं? बुधवार को मीडिया से बात करते हुए गौर ने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह हिंदू हैं, तो उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के समर्थन के लिए आगे आना चाहिए।

कट्टर हिंदू हैं तो राम मंदिर निर्माण का समर्थन क्यों नहीं करते
बाबूलाल गौर ने कहा कि उनको वो राम मंदिर निर्माण के समर्थन में खड़ा क्यों नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख कांग्रेस नेता केवल वोट के लिए मंदिर जाते हैं। जब भी चुनाव आता है दिग्जिवज मंदिर जाने लगते हैं। अगर वह हिंदू हैं और खुद को रघुवंशी राजवंश का सदस्य कहते हैं, तो उन्हें अयोध्या में मंदिर के निर्माण का समर्थन करना चाहिए।

आचार्य विद्यासागर से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे दिग्विजय सिंह
बता दें कि बाबूलाल गौर का यह बयान दिग्विजय सिंह की ओर से धार्मिक स्थलों का दौरा करने और भोपाल में दिगंबर भिक्षु आचार्य विद्यासागर जैसे साधकों से आशीर्वाद लेने के एक दिन बाद आया है। मंगलवार को दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए खुद को हिंदू धर्म का 'कट्टर विश्वासी' बताया था। इसके एक दिन बाद बाबूलाल गौर ने पलटवार करते हुए उन पर निशाना साधा।

आरिफ अकील कौन होते हैं हिंदुत्व का सर्टिफिकेट देने वाले
बाबूलाल गौर यही नहीं रुके उन्होंने आरिफ अकील पर भी निशाना साधते हुते कहा कि वो कौन होते हैं हिंदुत्व का सर्टिफिकेट देने वाले। बता दें कि आरिफ ने सीहोर में बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा था कि दिग्विजय सबसे बड़े हिन्दूवादी हैं और उनसे बड़ा हिंदूवादी कोई है तो मैदान में आ जाए। हालांकि लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रत्याशी के सवाल पर बाबूलाल गौर ज्यादा कुछ नहीं बताए लेकिन उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी होगा मजबूत होगा। बता दें कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट से के लिए कुछ चार चरणों 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा। जबकि मतो की गिनती 23 मई को होगी।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications