मोदी के मंत्री बाबुल सुप्रियो की शादी आज,फ्लाइट में एयरहोस्टेस हुई थी आंखे चार

नयी दिल्ली। गायक से नेता बनें बाबुल सुप्रियो आज दोबारा से शादी करने जा रहे हैं। बाबुल की शादी जेट एयरवेज में काम करने वाली रचना शर्मा से होने जा रही है। कोलकाता में शादी को लेकर शादी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम बड़े भाजपा नेता इस शादी में शामिल होंगे।

 babul supriyo

पेशे से एयरहोस्टेस रचना शर्मा पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से वो अपने परिवार के साथ कोलकाता में रह रही हैं। साल 2014 में बाबुल और रचना की मुलाकात कोलकाता से मुंबई की फ्लाइट के दौरान हुई थी। बातचीत के दौरान बाबुल ने रचना से नाम और नंबर पूछा और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और फिर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। जून 2016 में उन्होंने सगाई की और अब वो शादी करने जा रहे हैं।

शादी के बाद का भी प्लान बाबुल ने तैयार कर लिया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा ता कि वो अपनी शादी की पहली सालगिरह कोलकाता में मनाएंगी और पांचवीं मुंबई में मनाएंगी। आपको बता दें कि बाबुल सुप्रियो को 2014 में लोकसभा का टिकट भी हवाई सफर के दौरान ही मिल गया था।

आपको बता दें कि ये बाबुल सुप्रियो की दूसरी शादी है। बाबुल सुप्रियो की पहली शादी रिया से 1995 में हुई थी। साल 2006 में दोनों में तलाक हो गया था। दोनों से एक बेटी है, जिसका जन्म साल 2002 में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+