जाम में फंसे तो कार छोड़ ऑटो लेकर निकल पड़े बाबुल सुप्रियो, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण आम लोगों के साथ-साथ वीआईपी लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई की बात करें तो कई दिनों से हो रही बारिश ने मायानगरी को जलमग्न कर दिया है, सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिलता है। मुंबई में हो रही बारिश के कारण केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो एयरपोर्ट जाते वक्त जाम में फंस गए।

जाम मेंं फंसे तो कार छोड़ ले लिया ऑटो

जाम मेंं फंसे तो कार छोड़ ले लिया ऑटो

इस दौरान बाबुल सुप्रियो ने अपने मोबाइल से वीडियो शूट किया। बाबुल सुप्रियो का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो मुंबई एयरपोर्ट के लिए निकले थे लेकिन इस दौरान रास्ते में ट्रैफिक जाम मिला। इसके वजह से उन्होंने ऑटो ले लिया। इस बीच उन्होंने एक वीडियो शूट किया।

बाबुल सुप्रियो ने वीडियो शेयर किया

बाबुल सुप्रियो ने वीडियो शेयर किया

इस वीडियो में बाबुल सुप्रियो ने कहा, 'मेरी आधिकारिक कार जाम में फंस गई है, मैं मुंबई में एक ऑटो में बैठने के अवसर का लुत्फ ले रहा हूं। अतीत को याद करते हुए, जिस शहर में मैंने ऑटो में सफर कर कई बार संघर्ष किया, ये सफर वास्तव में मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।'

बाबुल सुप्रियो ने ऑटो के सफर को शानदार बताया

बाबुल सुप्रियो ने ऑटो के सफर को शानदार बताया

अपने वीडियो में बाबुल सुप्रियो ने ऑटो के सफर को शानदार बताते हुए किशोर कुमार के लोकप्रिय गाने के साथ वीडियो का समापन किया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मेरी रिक्शा सबसे निराली, मैं जरूर समय पर एयरपोर्ट पहुंच जाऊंगा।' राजनीति में कदम रहने से पहले बाबुल सुप्रियो ने विभिन्न फिल्मों के लिए गीत गाए हैं। फिलहाल, वे मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव में जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+