अडानी-अंबानी की तुलना में कितने बड़े कारपोरेट हैं बाबा रामदेव? जानिए उनकी संपत्ति
गोवा में बाबा रामदेव ने बयान देते हुए कहा था कि उनका समय अडानी, अंबानी, टाटा, बिड़ला से भी ज्यादा कीमती है। ऐसे में जानिए बाबा कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

Baba Ramdev Net Worth: बाबा रामदेव अपने योग के साथ-साथ पतंजलि आयुर्वेद और बेबाक बोल के लिए प्रसिद्ध हैं। बाबा किसी भी बात को खुले मंच से बोल देते हैं। ऐसे ही अब पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव ने गोवा में एक कार्यक्रम में कहा कि उनका समय अडानी, अंबानी, टाटा, बिड़ला से भी ज्यादा कीमती है। बाबा के इस बयान के बाद लोगों ने इंटरनेट पर लोग उनकी संपत्ति के बारे में सर्च करना शुरू कर दिया। ऐसे में जानिए आखिर बाबा रामदेव की नेटवर्थ कितनी है?

जानिए बाबा की नेटवर्थ?
योग गुरु बाबा रामदेव देश की एक बड़ी हस्तियों में शुमार हैं। उन्होंने योग को पूरे विश्व में पहचान दिलाई है। इसी के साथ उनके पतंजलि आयुर्वेद ने उत्पादों को भी जमकर पसंद किया जाता है। हर्बल और एफएमसीजी उत्पाद बनाने वाली पंतजलि आज भारत के हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। साल 2022 की caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक बाबा रामदेव की नेटवर्थ $ 190 मिलियन यानी 1400 करोड़ रुपए है। योग से लेकर राजनीति तक, कृषि से लेकर आयुर्वेद तक हर जगह बाबा रामदेव ने अपनी छाप छोड़ी है।

योग, एफएमसीजी बिजनेस और रॉयल्टी से कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक बाबा रामदेव की कुल संपत्ति लगभग 1400 करोड़ रुपए है। बाबा रामदेव की इनकम और नेट वर्थ उनके योग, एफएमसीजी बिजनेस और रॉयल्टी से आती है। वर्ष 2016-2017 में पतंजलि का कुल राजस्व 1.6 बिलियन अमेरीकी डालर यानी 10561 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था। पतंजलि अब उन शीर्ष कंपनियों में शामिल है जो उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादों से जुड़ी है।

बाबा रामदेव का मुख्य बिजनेस
बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा वर्ष 1997 में शुरू किया गया, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड का कॉर्पोरेट मुख्यालय उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में स्थित है। हरिद्वार में अनुसंधान, प्रशिक्षण और उपचार सुविधाओं के साथ आयुर्वेद और योग के लिए दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बाबा रामदेव ने स्थापित किया गया है। बाबा रामदेव कंपनी का चेहरा और संस्थापक हैं, लेकिन वे कंपनी के मालिक नहीं हैं। उनके पास पतंजलि में एक भी शेयर नहीं है।

संपत्ति और कार
बाबा रामदेव मुंबई में रहते हैं। उन्होंने यह घर 2006 में खरीदा था। इस अचल संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग 4 करोड़ रुपए है। साथ ही बाबा रामदेव के पास मुंबई में कई संपत्तियां भी हैं। बाबा का कारों का कलेक्शन काफी छोटा है। बाबा रामदेव के पास ऑडी और रेंज रोवर जैसे बड़े ब्रांड्स की कारें हैं।

जानिए अडानी और अंबानी की कुल संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी कुल नेटवर्थ 49.1अरब डॉलर है। हालांकि सितंबर 2022 में 155 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे धमी व्यक्ति थे. लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से गौतम अडानी को तगड़ा झटका लगा है। वहीं मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 83.6 अरब डॉलर है।












Click it and Unblock the Notifications