कांग्रेस जैसे कंस का विनाश बाबा रामदेव जैसे कृष्ण के ही हाथों संभव था: अमित शाह
हरिद्वार। एक बार फिर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर करारी टिप्पणी की है। रविवार को बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ के एक कार्यक्रम में अमित शाह ने योग गुरू बाबा रामदेव की जमकर तारीफ की और तारीफ करते-करते बाबा रामदेव को उन्होंने कृष्ण कह डाला।
यही नहीं कांग्रेस को उन्होंने कंस कहते हुए संबोधित किया और कहा कि जिस तरह से कंस का विनाश कृष्ण ने किया था ठीक उसी तरह से बाबा रामदेव ने कांग्रेस का किया है।
शाह ने कांग्रेस को कंस और रामदेव को कृष्ण कहा
सत्ता सुख में अंधी होकर कांग्रेस ने एक संन्यासी को हद से ज्यादा सताया है। बाबा रामदेव को बदनाम करने में उसने कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि कांग्रेस ने अपनी असुर बुद्दि के चलते एक संन्यासी पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराये।
जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा है और वो दुर्दशा के पथ पर आ गई है। बाबा रामदेव के संकल्प और संघर्ष को पूरे भारत ने देखा है और इसलिए वो बाबा के साथ है। इसलिए बेकार में किसी संन्यासी को सताना नहीं चाहिए क्योंकि एक संन्यासी अगर अपनी जिद पर आ जाता है तो वो सबक सीखा कर ही दम लेता है।
किसी संन्यासी की आह नहीं लेनी चाहिए
मालूम हो कि बाबा रामदेव को कांग्रेस ने पाखंडी संन्यासी की संज्ञा देते हुए उन पर दर्जनों मुकदमे दर्ज कराये हैं। बाबा रामदेव ने भी कांग्रेस को भ्रष्ट बताते हुए चुनावों से ठीक पहले नौ महीने तक उसके खिलाफ प्रचार किया था।













Click it and Unblock the Notifications