हाफिज़ से मुलाकात सरकार के दूत के तौर पर नहीं: वैदिक

नाराजगी इस बात को लेकर है कि उन्होंने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी से मुलाकात की। इस बारे में वैदिक का कहना है कि वह एक पत्रकार हैं और इसी हैसियत से उन्होंने हाफिज सईद से मुलाकात की है। योग गुरु बाबा रामदेव भी अब इस मुद्दे को लेकर वेद प्रताप वैदिक के बचाव में उतर आए हैं। रामदेव ने कहा है कि वैदिक पत्रकार हैं और इस नाते किसी से भी मिल सकते हैं।
पढ़ें- मोदी का इस्तकबाल करने को तैयार
रामदेव का कहना है कि वैदिक राष्ट्रवादी व्यक्ति हैं, हो सकता है उन्होंने हाफिज सईद से मुलाकात कर उसका हृदय परिवर्तन करने की कोशिश की हो। गौरतलब है कि वेद प्रताप वैदिक बाबा रामदेव के करीबी माने जाते हैं। रामदेव ने कहा कि वैदिक वरिष्ठ पत्रकार हैं और पत्रकार किसी भी व्यक्ति से मिलता है तो उसके पीछे उसका इरादा पत्रकारिता के पहलू में मुलाकात करना ही होता है।
हाफिज सईद ने वैदिक से मुलाकात के दौरान कहा था कि मोदी उसे गलत व्यक्ति और खतरनाक मानते हैं। इस सवाल पर रामदेव ने कहा कि कौन भारतीय देश के दुश्मन को अपना दोस्त बताएगा? हालांकि वैदिक से बातचीत के बाद सामने आया था कि कुछ मामलों पर सईद की राय बदल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications