बाबा बर्फानी की साल 2023 की पहली तस्वीर आई सामने, मन मोह लेगा महादेव का ये अवतार
वर्ष 2023 की बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है, जो बेहद आकर्षक है। हालांकि अभी तक श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा की तैयारियां शुरू तक नहीं की हैं।

Baba Amarnath Barfani Picture 2023: अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। इससे पहले महादेव के स्वरूप बाबा अपने आकर्षक रूप में दिख रहे हैं। वर्ष 2023 की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें बाबा बर्फानी अपनी गुफा में विराजमान दिख रहे हैं। हालांकि इसको लेकर लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उससे ये पता चलता है कि पवित्र गुफा की यात्रा से पहले ही बाबा बर्फानी अपने आकर्षक रूप में वहां शोभा बढ़ा रहे हैं।
मार्गों पर यात्रियों की सुविधाओं को ठीक करने के लिए बोर्ड की ओर से टेंडर निकाले गए हैं। मार्ग में लंगर लगाने वाले संगठन तैयारी कर रहे हैं। इस बार बाबा पहले ही प्रकट हो गए हैं। दावा किया जा रहा कि कुछ श्रद्धालु बाबा के दर्शन भी कर चुके हैं। वहीं बाबा बर्फानी की तस्वीर इंटरनेट पर दिख रही है। ये बेहद आकर्षक तस्वीर है। इस वर्ष बाबा बर्फानी ये पहली तस्वीर है।
Recommended Video

हर वर्ष बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा एक जुलाई से शुरु होती है, जो 31 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन समाप्त होती है। गुफा की यात्रा की तैयारियां प्रशासन की ओर की जा रही हैं। शिविर व यात्रा मार्गों की मरम्मत का कार्य अभी शुरु होने जा रहा है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड यात्रा के प्रबंध में लगा हुआ है। अमरनाथ यात्रियों को मार्ग में भोजन की सुविधाएं देने के लिए कुल 120 लंगर लगाए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications