COVID-19 के खिलाफ जंग में आगे आए अजीम प्रेमजी, 1125 करोड़ की मदद का किया ऐलान
नई दिल्ली। भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें युद्धस्तर पर कार्रवाई कर रही हैं। कोरोना के खिलाफ इस जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर कई लोग आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं। इस लिस्ट में अब अब आईटी कंपनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी का भी नाम जुड़ गया है। गुरुवार को विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 1,125 करोड़ रुपए का योगदान देना का ऐलान किया है। आपको बता दें कि अजीम प्रेमजी का नाम दुनिया के 9 सबसे बड़े दानवीरों में शामिल हैं।
Recommended Video

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ मदद के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से मोदी सरकार को मदद मिल रही है। फिल्मी जगत, उद्योग जगत या देश का आम नागरिक हो, सभी अपने स्तर पर पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए आपातकालीन फंड में अपना योगदान दे रहे हैं। गुरुवार को विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार को 1125 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है। इस पूरी रकम में विप्रो लिमिटेड 100 करोड़, विप्रो इंटरप्राइजेज 25 करोड़ और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन 1000 करोड़ रुपए की मदद करेगा।
गौरतलब है कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 36571 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 1637 हो गई है, जबकि इस महामारी से 38 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है, आज लॉकडाउन का 8वां दिन है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से यूपी के मेरठ में हुई दूसरी मौत, महाराष्ट्र से शादी में शामिल होने आया था 72 वर्षीय बुजुर्ग












Click it and Unblock the Notifications