आजम खां को साध्वी प्राची से है प्यार, बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवाद पैदा हो गया है। आजम ने साध्वी प्राची के बयानों पर अजीबोगरीब बयान देते कहा कि वह साध्वी प्राची से बहुत प्यार करते हैं। आजम खां ने कहा कि वह तो साध्वी प्राची से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन पता नहीं वह मुझसे क्यों इतनी नफरत करती हैं।
राज्यपाल राम नाईक ने आजम के विवादितों बयानों का ब्योरा मांगा

उन्होंने कहा कि अब तो इसे लव जेहाद कहना पड़ेगा। आजम यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सभी कुवारों की शादी करा देनी चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें या तो प्रधानमंत्री बनवाओ या फिर पागलखाने भेजवा दो। आजम खां से जब पूछा गया कि कयास लगाये जा रहे हैं कि आपको डिप्टी सीएम बनाया जाने वाला है।
तो इसपर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पीएम बनाओ, भरोसा दिलाता हूं कि बहुत अच्छा पीएम बनुंगा। आजम ने कहा कि मैं चाय नहीं बेचता हूं और मुसलमान हूं। जब एक मुसलमान देश का राष्ट्रपति बन सकता है तो देश का प्रधानमंत्री एक मुसलमान क्यों नहीं बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications