आयुष्मान ने कैसे किया था अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, खोला उस आधी रात का राज...

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर एक बडा़ खुलासा किया है...

नई दिल्ली। अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खुशमिजाज जोड़ियों में से एक है। पिछले दिनों जब ताहिरा कश्यप को स्तन कैंसर हुआ तो आयुष्मान ने अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद ना केवल अपनी पत्नी का ध्यान रखा, बल्कि उन्हें भावनात्मक तौर पर भी काफी सपोर्ट किया। अब आयुष्मान खुराना और ताहिरा की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने 19 साल पहले किस तरह ताहिरा कश्यप से अपने प्यार का इजहार किया था।

'इस बेवकूफ के साथ जीवन के 19 साल पूरे हो चुके हैं'

'इस बेवकूफ के साथ जीवन के 19 साल पूरे हो चुके हैं'

आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर ताहिरा कश्यप की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। आयुष्मान ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'यह साल 2001 की बात है। हम अपनी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। रात को ठीक 1 बजकर 48 मिनट पर मैंने ताहिरा को फोन किया और उससे अपने प्यार का इजहार किया। मेरे स्टीरियो पर ब्रायन एडम्स का एक गाना चल रहा था। आज इस बेवकूफ के साथ जीवन के 19 साल पूरे हो चुके हैं।'

फैंस और दोस्तों ने किए प्यार भरे कमेंट

आयुष्मान खुराना की इस पोस्ट को लेकर उनके फैंस और करीबी दोस्तों ने भी प्यार भरे कमेंट किए हैं। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बरेली की बर्फी' में उनकी को-स्टार कृति सेनन, उनके भाई अपारशक्ति खुराना, शुभ मंगल ज्यादा सावधान में उनकी को-स्टार मानवी गागरू, दीया मिर्जा, नूपुर सेनन, आथिया शेट्टी और दिव्या खोसला ने हार्ट इमोजी के जरिए उनकी पोस्ट पर प्यार जाहिर किया है। वहीं, आर्टिकल-15 में आयुष्मान की को-स्टार रहीं सयानी गुप्ता ने उनकी पोस्ट पर लिखा है, 'Awwww... cuties! नजर ना लगे'।

अंधाधुन के लिए मिला था सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड

अंधाधुन के लिए मिला था सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड

आपको बता दें कि बेहद कम समय में आयुष्मान खुराना ने अपनी अदाकारी के जरिए बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। लीक से हटकर बनीं विक्की डोनर, आर्टिकल-15, बाला, और शुभ मंगल ज्यादा सावधान उनकी वो फिल्में हैं, जिनके जरिए उन्होंने अपना एक खास मुकाम हासिल किया। हाल ही में फिल्म अंधाधुन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड मिला था।

साल 2008 में की थी दोनों ने शादी

साल 2008 में की थी दोनों ने शादी

गौतलब है कि कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना ने साल 2008 में शादी की थी। ताहिर और आयुष्मान का एक बेटा विराजवीर और एक बेटी वरुष्का हैं। साल 2017 में ताहिरा ने शॉर्ट फिल्म टॉफी के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसे काफी सराहा गया। ताहिरा जल्द ही अपनी एक और फिल्म पर काम शुरू करेंगी, जिसमें आयुष्मान भी उनके साथ काम करेंगे। ताहिरा ब्रेस्ट कैंसर से जूझ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर कैंसर को लेकर प्रेरणा देने वाली पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

कैंसर को लेकर ताहिरा ने लिखी थी पोस्ट

कैंसर को लेकर ताहिरा ने लिखी थी पोस्ट

पिछले दिनों ताहिरा ने कैंसर को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा था 'आपको जब कैंसर के बारे में पता चलता है, तो आप वही करते हैं। आप उसे बाहर का रास्ता दिखाते हैं, हालांकि ये काफी मुश्किल भरा होता है। उस वक्त हमें उस ताकत के बारे में पता नहीं होता, जो हम सभी के अंदर होती है और जिसे हम तब पहचानते हैं, जब उसे आजमाते हैं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि आइए अपने जीवन में होने वाले नाटक के हीरो बनते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर आपके जीवन में कोई बाधा आती है तो ये आपके ऊपर है कि आप उसे कैसे लेते हैं। कैसे उसपर काबू पाते हैं, कैसे उसे हराते हैं, और खुद के लिए कैसे उसे बेहतर बनाते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+