अयोध्या: सपा नेता मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बड़ा एक्शन, बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त
Ayodhya News: गैंगरेप मामले में आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन हुआ है। सरकार ने सपा नेता मोईद खान के स्वामित्व वाले मल्टी-कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि प्रशासन अब तक इस परिसर में चल रहे बैंक के स्थानांतरित (शिफ्ट) होने का इंतजार कर रहा था।
बैंक के दूसरी जहह शिफ्ट होने के बाद प्रशासन ने अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। खबर के मुताबिक, तीन बुलडोजरों ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। खबर के मुताबिक, मोईद खान का मल्टी-कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा अवैध बना हुआ है, जिसकी जद में सरकारी बैंक भी आ रहा था।

अवैध निर्माण पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दिया था। नोटिस चस्पा करने के बाद से ही लोगों ने यहां से दुकानें खाली करना शुरू कर दिया था। अब यहां से बैंक समेत सभी दुकानें खाली हो गई। बता दें कि प्रशासनिक कार्रवाई से पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
ध्वस्तीकरण के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोईद खान के परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होने से पहले वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। बता दें कि अयोध्या गैंगरेप कांड के आरोपी मोईद खान की बेकरी को भी बुलडोजर से ढहा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications