Ayodhya verdict: आज बीजेपी ने बुलाई बैठक, बड़े नेता होंगे शामिल
नई दिल्ली। अयोध्या मामले में देश की सर्वोच्च अदालत कल अपना फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच आज सुबह 10:30 बजे इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगी। अयोध्या फैसले को लेकर बीजेपी ने आज बैठक बुलाई है। आज दिल्ली में बीजेपी नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में बीजेपी के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक सुबह 10:30 बजे पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में अमित शाह भी शामिल होंगे।

वहीं इस फैसले को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। पीएम ने देशवासियों के लिए कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, वो किसी की हार-जीत नहीं होगा। उन्होंने लिखा कि देशवासियों से मेरी अपील है कि हम सब की यह प्राथमिकता रहे कि ये फैसला भारत की शांति, एकता और सद्भावना की महान परंपरा को और बल दे।












Click it and Unblock the Notifications