'अयोध्या में घर बनाना महंगा, 15 गुना बढ़ीं रियल एस्टेट की दरें', बड़ा दावा
अयोध्या में राम मंदिर निर्णाम के साथ जमीनों के दरों में तेजी देखी जा रही है। राम नगरी के विकास और पर्यटन की सुविधायों की चलते राम नगरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में यहां कामर्शियल उद्देश्य से जमीनों की तलाश जारी है। वहीं आवासीय भूखंडों की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में एक एकड़ जमीन की कीमत आज 25 से 50 लाख रुपए के बीच है।
पिछले कुछ वर्षों के भीतर अयोध्या में भूमि का सर्किल रेट तेजी से बढ़ा है। राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले के बाद से भूमि का बाजार मूल्य बढ़ गया। द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) के अध्यक्ष अभिनंदन लोढ़ा ने भी ऐसा ही दावा किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में अयोध्या में अचल संपत्ति की कीमतें 15 गुना बढ़ गई हैं।

एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में लोढ़ा ने कहा कि उन्होंने साल 2021 में अयोध्या में जमीन खरीदनी शुरू की थी। उन्होंने कहा, "जब हमने किसानों से उनकी जमीन खरीदनी शुरू की तो स्थान के आधार पर एक एकड़ जमीन की कीमत 25 से 50 लाख रुपये प्रति एकड़ थी, लेकिन आज अयोध्या में प्रति एकड़ जमीन की औसत कीमत 5 करोड़ रुपये है।"












Click it and Unblock the Notifications