Ram Temple Trust: केंद्र सरकार ने दान में दिया एक रुपया

नई दिल्ली। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राम मंदिर ट्रस्ट बनाने का बड़ा ऐलान किया है, इस ट्रस्ट का नाम 'श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र' रखा गया है, लोकसभा में पीएम ने इसके साथ ही अयोध्या में सरकार द्वारा कब्जाई गई 67 एकड़ जमीन को भी ट्रस्ट को देने की बात की है।

1 रुपये का नकद दान

1 रुपये का नकद दान

प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट की तीन महीने की समयसीमा खत्म होने से चार दिन पहले लोकसभा में इसकी घोषणा की। इसके बाद ट्रस्ट को केंद्र की ओर से 1 रुपये का नकद दान भी मिला जो ट्रस्ट को मिला पहला दान है।

गृह मंत्रालय में अवर सचिव डी. मुर्मू

गृह मंत्रालय में अवर सचिव डी. मुर्मू

केंद्र सरकार की ओर से यह दान ट्रस्ट को गृह मंत्रालय में अवर सचिव डी. मुर्मू ने दिया। मालूम हो कि मंदिर के निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट को लेकर केंद्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया।

'श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र' ट्रस्ट

'श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र' ट्रस्ट

भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र' ट्रस्ट की स्थापना से संबंधित राजपात्र अधिसूचना जारी कर दी है। ट्रस्ट का नाम 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र' रखा गया है। ट्रस्ट को आर-20, ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 नई दिल्ली, 110048 के पते पर रजिस्टर्ड कराया गया है।

पांच एकड़ जमीन देने का ऐलान

यही नहीं अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के गठन को मंजूरी मिलते ही योगी सरकार ने मस्जिद के लिए भी पांच एकड़ जमीन देने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम जन्मभूमि पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवादित जमीन को रामलला को सौंपने का आदेश दिया था। साथ ही कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में ही दूसरी जगह 5 एकड़ जमीन देने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+