Ram Mandir: राम मंदिर में अभी भी अधूरे हैं ये 4 काम, एक तो दिसंबर 2024 तक पूरा होगा

Ram mandir latest news: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद से ही रामलला के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या नगरी पहुंच रही है।

हालांकि, राम मंदिर में अभी भी चार काम ऐसे हैं, जो काफी अहम हैं और अधूरे हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को खुद राम मंदिर निर्माण कमेटी के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने दी।

Ayodhya Ram Mandir

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, 'राम मंदिर में एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। मुख्य तौर पर अभी 'परकोटा' का काम पूरा होना है। इसके अलावा 795 मीटर की 'परिक्रमा' की दीवार है, उस काम को पूरा किया जाएगा। वहीं, इसके साथ ही मंदिर के निचले चबूतरे पर 'प्रतिमा विज्ञान' का काम भी पूरा किया जाना बाकी है।'

दिसंबर 2024 तक पूरा राम दरबार का काम
नृपेंद्र मिश्रा ने आगे बताया, 'इन सबमें जो सबसे बड़ा काम है, वो है मंदिर को पूरा करने के तहत, पहली और दूसरी मंजिल पर राजा राम के 'दरबार' का काम, जिसे अब तुरंत शुरू किया जाएगा। ये काम दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।' आपको बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से दो दिन पहले निर्माण कार्य को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया था, जिसे अब शुरू कर दिया गया है।

क्यों रोका गया था राम मंदिर का काम?
दरअसल, 22 जनवरी को जब अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होना था, तो दो दिन पहले शुक्रवार शाम को सभी मजदूरों से काम रोकने के लिए कह दिया गया था। राम मंदिर में करीब 2000 मजदूर पिछले कई महीनों से 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में काम कर रहे थे। निर्माण कार्य को अस्थाई तौर पर रोकने की जानकारी देते हुए राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम पर पूरा फोकस रखने और मजदूरों को एक छोटा ब्रेक देने के लिए ऐसा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+