Ram Mandir Mahostav : जानिए किस मुहूर्त में हुई रामलला की प्रतिष्ठा? पुरोहित कौन थे?
Ram Mandir Mahostav: आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस क्षण का इंतजार पूरे भारत को पांच सौ सालों से था। इस दिव्य और भव्य प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख भागवत, और सीएम योगी आदित्यनाथ ने यजमान की भूमिका अदा की तो वहीं मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने प्राण प्रतिष्ठा की पूजा करवाई।

प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक का था। इसी शुभ मुहूर्त में श्याम वर्ण प्रभु श्रीराम का आगमन हुआ हैं। अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। मालूम हो कि इस मुहूर्त में श्री राम का जन्म हुआ था और इसी कारण इस मुहूर्त में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है।
रामलला को चांदी का छत्र समर्पित किया
जिस वक्त प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, वो पल बहुत ही सुंदर और अलौकिक था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम ने श्री राम को चांदी का छत्र समर्पित किया और रामलला को दंडवत प्रणाम किया।
रामलला की मूर्ति बहुत ज्यादा ही सुंदर है
आपको बता दें कि रामलला की मूर्ति बहुत ही सुंदर है। श्याम वर्ण श्री राम स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित हैं और उन्होंने अपने हाथों में स्वर्ण से बना धनुष-बाण धारण किया हुआ है। उनकी मुस्कुराती हुई मोहक छवि देखकर हर भारतीय भाव-विभोर हो चुका है।
पीला रंग भगवान श्रीराम का मनपसंद रंग है
आपको एक खास बात ये भी बता दें कि पीएम मोदी ने आज रामलला की पूजा की तो उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता और सफेद धोती पहन रखी थी। दरअसल पीला रंग भगवान श्रीराम का मनपसंद रंग है और इसी वजह से वह मंदिर के गर्भगृह में इस रंग का कपड़ा पहनकर पहुंचे थे। जिस वक्त रामलला के दर्शन के लिए पट खुले उस वक्त पुष्प वर्षा हेलीकॉफ्टर से की गई। इसके बाद विशेष आरती हुई और पूजा समाप्त हुई।
क्या होता है अभिजीत मुहूर्त?
अभिजीत मुहूर्त बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक हर दिन का कुछ समय अति शुभ माना गया है। इस समय कोई भी कार्य करने पर विजय प्राप्त होती है। इसलिए इस समय किया गया कोई काम बहुत अच्छा होता है।












Click it and Unblock the Notifications