Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बीच भारी परेशानी में रामायण के लक्ष्मण? कहा- 'कहीं कुछ नहीं मिल रहा...'
22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अयोध्या में भी जोरों-शोरों से श्रीराम के स्वागत की तैयारियां हो रही हैं। अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। अब रामायण के किरदारों की भी जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है।
बताते चलें कि अयोध्या नगरी में रामायण के किरदार दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल और सुनील लहरी बीते दिनों पहुंचे। ऐसे में उन्हें देखने लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि वे एक भजन की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे थे। इस बीच रामायण के लक्ष्मण ने मीडिया से बातचीत भी की।

आजतक से बात करते हुए सुनील लहरी ने कहा कि हम एक भजन की शूटिंग के चलते अयोध्या गए थे। वहां हमें काफी प्यार और सम्मान मिला। इस प्यार की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती। ये शूटिंग लंबे समय से प्लान हो रही थी। 22 जनवरी को ये गाना लोगों के बीच आएगा।
बताते चलें कि अरुण गोविल और दीपिका के साथ-साथ सुनील लहरी को भी अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन का न्योता मिला है। उन्होंने कहा कि निमंत्रण मिला है, मगर एक समस्या है कि होटल में वहां रूम नहीं मिल पा रहा है। वहां के सभी होटल्स लगभग बुक हैं। कोई भी कमरा खाली नहीं मिल रहा। अगर रूम नहीं मिल पाता तो पता नहीं कैसे श्रीराम के दर्शन होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन दूसरी ओर मैं ये भी सोचता हूं कि अगर प्रभु श्रीराम ने बुलाया है तो कमरे की व्यवस्था भी जरूर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications