कपिल सिब्बल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मोदी नहीं जब भगवान चाहेंगे तभी बनेगा राम मंदिर
नई दिल्ली। राम मंदिर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपनी दलील को लेकर बीजेपी के निशाने पर आए कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि जब भगवान चाहेंगे, तभी राम मंदिर बनेगा। मोदी जी के कहने से राम मंदिर नहीं बनेगा। ये मामला कोर्ट में है। इस दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि कभी-कभी हमारे प्रधानमंत्री चीजों को बिना जाने ही टिप्पणी करते हैं। अमित शाह और उन्होंने कहा कि मैं सुन्नी वक्फ बोर्ड का प्रतिनिधित्व करता हूं। मैं कभी भी सुन्नी वक्फ बोर्ड का वकील नहीं था।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री तथ्यों की जांच नहीं करते, वास्तव में मैं सुप्रीम कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड का प्रतिनिधित्व नहीं करता हूं। जिस तरह से सुन्नी वक्फ बोर्ड के बयान पर प्रधानमंत्री ने उनको धन्यवाद दिया, ऐसा लगा जैसे मैं सुन्नी वक्फ बोर्ड का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। कांग्रेस नेता पीएम मोदी से ऐसे बयान को लेकर और खास ध्यान देने के लिए कहा है। कपिल सिब्बल ने कहा कि मुझे भगवान पर विश्वास है, मुझे मोदी जी आप पर विश्वास नहीं है। आप मंदिर बनाने नहीं जा रहे हैं, ये तभी होगा जब भगवान चाहेंगे। ये मामला कोर्ट में है।
बता दें कि राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान वकील कपिल सिब्बल ने मांग की थी कि इस सुनवाई को 2019 के आम चुनाव तक टाला जाए, क्योंकि राम मंदिर का मुद्दा बीजेपी के घोषणापत्र में है। सिब्बल ने कहा था कि इस मामले की जल्द सुनवाई की क्या जरूरत है? अभी तक सारी कागजी कार्रवाई तक पूरी नहीं हुई है। इसी मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और इस मामले में जवाब मांगा था।












Click it and Unblock the Notifications