अयोध्या केस: CJI रंजन गोगोई ने यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी को किया तलब

नई दिल्ली। बहुचर्चित अयोध्या भूमि विवाद पर सुनवाई पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले हलचल बढ़ी हुई है। अयोध्या को किले में तब्दील कर दिया गया है। इस बीच, अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई रंजन गोगोई ने यूपी के चीफ सेक्रेटरी और यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह को बुलाया है।

Recommended Video

    Ayodhya Verdict पर हलचल तेज, CJI Ranjan Gogoi से मिले UP chief secretary और DGP |वनइंडिया हिंदी
    Ayodhya case verdict: CJI Gogoi to meet UP chief secretary and DGP to discuss security arrangements

    सीजेआई ने राज्य के दोनों आला अधिकारियों का बुलाया है, जिनसे वे सुरक्षा संबंधित तैयारियों की जानकारी लेंगे।अयोध्या मामले में शीर्ष अदालत का फैसला आने की जल्द आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे देखते हुए सभी राज्यों की सरकारों ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। इसके लिए गृह मंत्रालय ने सभी राज्‍यों को सुरक्षा तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार को अयोध्या में सभी सुरक्षा तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए है।

    अयोध्या पर आने वाले फैसले से पहले, हर तरह से सतर्कता बरती जा रही है। आरपीएफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 78 रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अयोध्या में पैरा मिलिट्री की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। अयोध्या में 20 अस्थाई जेल बनाए गए हैं और 300 स्कूलों को सुरक्षा बलों के लिए रिजर्व किया गया है। इसके अलावा 30 बम निरोधक दस्ते भी तैनात किए गए हैं।

    सीएम योगी ने भी की बैठक

    अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के आला अफसरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और हर जिले में 24 घंटे एक विशेष कंट्रोल रूम खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ और अयोध्या में हलीकॉप्टर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा जाए। सीएम ने सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के निर्देश भी दिए और सोशल मीडिया पर भी नजरें बनाए रखने के निर्देश दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+