अयोध्या विवाद पर 29 जनवरी को होगी अगली सुनवाई, नई बेंच का होगा गठन

नई दिल्ली। अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर सुनवाई टल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्षकारों के वकील राजीव धवन ने जस्टिस यूयू ललित के कल्याण सिंह मामले में पेश होने का मुद्दा उठाया, जिसके बाद जस्टिस ललित ने खुद को इस केस से अलग कर लिया। अब नई बेंच का गठन 29 जनवरी से पहले किया जाएगा। सीजेआई ने स्पष्ट किया कि अयोध्या विवाद पर सुनवाई संविधान पीठ ही करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आज कोई सुनवाई नहीं होगी, केवल तारीख तय होगी। 5 जजों की संविधान पीठ में जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ शामिल थे। अब जस्टिस यूयू ललित ने इस केस से खुद को अलग कर लिया है। सीजेआई रंजन गोगोई द्वारा नई बेंच का गठन किया जाएगा। इस बेंच में कौन-कौन होगा, इसके बारे में बाद में पता चल पाएगा।

ayodhya case: supreme courts 5 judges constitution bench to hear the matter live updates

LIVE Feed
Jan 10, 2019, 11:23 AM IST

कोर्ट में सुनवाई टलने के बाद VHP ने कहा कि विपक्ष जानबूझकर इस को टालने की कोशिश कर रहा है।
Jan 10, 2019, 11:09 AM IST

सीजेआई रंजन गोगोई द्वारा नई बेंच का गठन किया जाएगा। इस बेंच में कौन-कौन होगा, इसके बारे में बाद में पता चल पाएगा।
Jan 10, 2019, 11:01 AM IST

सारे दस्तावेजों का अनुवाद 29 जनवरी से पहले करने का निर्देश, 29 जनवरी से पहले नई बेंच का गठन हो सकता है
Jan 10, 2019, 10:58 AM IST

सीजेआई ने स्पष्ट किया, संविधान पीठ ही करेगी सुनवाई, 29 जनवरी को होगी अयोध्या विवाद पर अगली सुनवाई
Jan 10, 2019, 10:54 AM IST

अयोध्या विवाद पर अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी, जस्टिस यूयू ललित के खुद को अयोध्या केस से अलग करने के बाद नई बेंच का गठन होगा
Jan 10, 2019, 10:52 AM IST

जस्टिस यूयू ललित ने इस केस से खुद को अलग कर लिया है। मुस्लिम पक्ष की तरफ से वकील राजीव धवन ने कहा कि 1994 में कल्याण सिंह मामले में पेश हो चुके हैं
Jan 10, 2019, 10:49 AM IST

जस्टिस यूयू ललित को लेकर कोर्ट में आपत्ति, जस्टिस यूयू ललित के इस केस से खुद को अलग करने के बाद नई बेंच का किया जा सकता है।
Jan 10, 2019, 10:40 AM IST

अयोध्या मामले में आज कोई सुनवाई नहीं, केवल तारीख होगी तय: सुप्रीम कोर्ट
Jan 10, 2019, 10:38 AM IST

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में कुछ ही देर में शुरू होगी सुनवाई, 5 जजों की बेंच कर रही है सुनवाई
Jan 10, 2019, 10:05 AM IST

सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ अयोध्या मामले की आज करेगी सुनवाई, कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jan 10, 2019, 8:59 AM IST

अयोध्या विवाद को लेकर हिंदू संगठन दबाव बना रहे हैं कि मामले की सुनवाई जल्द से जल्द की जाए
Jan 10, 2019, 8:58 AM IST

जबकि पांच जजों की संविधान पीठ के गठन पर मुस्लिम पक्षकारों ने सवाल उठाए हैं कि इसमें कोई मुस्लिम शामिल नहीं है।
Jan 10, 2019, 8:58 AM IST

फारुकी ने कहा था कि 1994 के फैसले पर फिर से विचार किया जाए और उसे संविधान पीठ को भेजा जाए। इस फैसले में कोर्ट ने मस्जिद के भीतर नमाज पढ़ने को इस्लाम धर्म का अभिन्न हिस्सा मानने से इनकार कर दिया था।
Jan 10, 2019, 8:57 AM IST

आज से होने वाली सुनवाई में यह तय हो सकता है कि विवादित भूमि पर किसका अधिकार है।
Jan 10, 2019, 8:56 AM IST

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस मामले में अप्रत्याशित कदम उठाते हुए इसे पांच जजों की संवैधानिक पीठ को भेजने का फैसला लिया।
Jan 10, 2019, 8:56 AM IST

इससे पहले तीन जजों की पीठ ने इस मामले को पांच जजों की पीठ को भेजने से इनकार कर दिया था।
Jan 10, 2019, 8:56 AM IST

मामले की सुनवाई के लिए मंगलवार को संविधान पीठ का गठन कर दिया गया था। अयोध्या मामले की सुनवाई के लिए इस पीठ को अभूतपूर्व बेंच माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+