ट्विटर पर क्यों ट्रोल हो रही हैं अबू आजमी की बहू आयशा टाकिया?

सोशल मीडिया पर आयशा टाकिया की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें उनके होंठ सूजे हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई। लंबे अरसे बाद 'वांटेड' गर्ल यानी की आयशा टाकिया सुर्खियां बनी हैं, जिसके चलते उनका गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच चुका है। दरअसल सपा नेता आजमी की बहू आयशा टाकिया ट्विटर पर ट्रोल हो रही हैं, वजह है प्लास्टिक सर्जरी।

आयशा ने प्लास्टिक सर्जरी कराई

आयशा ने प्लास्टिक सर्जरी कराई

खबर आई की आयशा ने सुंदर दिखने के लिए अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी कराई है, ऐसा इसलिए लोगों ने कहा क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें उनके होंठ सूजे हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर किसी इवेंट की थी, जिसमें अभिनेत्री के गाल और होंठ दोनों सूजे हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कयास लगाना शुरू कर दिया कि आयशा ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है।

प्लास्टिक सर्जरी की खबरों पर आयशा टाकिया ने तोड़ी चुप्पी

प्लास्टिक सर्जरी की खबरों पर आयशा टाकिया ने तोड़ी चुप्पी

जिसके बाद तो आयशा भड़क गईं, उन्होंने सारी बातो का खंडन करते हुए शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर अपनी एक क्रिप्टिक (चेहरा थोड़ा छिपा हुआ) तस्वीर जारी करते हुए लिखा, "आप दुनिया में पका हुआ रसीला आडू बन सकते हैं और अभी भी कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आडू से नफरत करते हैं।"

सेल्फी भी पोस्ट की

फिल्म 'वांटेड' की अभिनेत्री ने कहा कि किसी को भी अपना आत्माविश्वास कम करने का मौका मत दीजिए और खुद से प्यार कीजिए।

ससुर अबू आजमी

ससुर अबू आजमी

इससे पहले आयशा चर्चा में तब आई थीं, जब उन्होंने ट्विटर पर अपने ससुर अबू आजमी के उस बयान का विरोध किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि बेंगलुरू में महिलाओं के साथ हुई अभद्रता के लिए उनका पहनावा जिम्मेदार है। महिलाओं को भी भूलना नहीं चाहिए कि सुरक्षा घर से शुरू होती है और देर रात पार्टी करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है।

अबू आजमी के बयान को लेकर बेहद शर्मिंदा

अबू आजमी के बयान को लेकर बेहद शर्मिंदा

इस बयान की चारों ओर कड़ी निंदा हुई थी, उनकी बहू आयशा टाकिया तक ने उनके इस बयान की आलोचना की थी, आयशा ने ट्विटर पर लिखा था कि वह और उनके पति फरहान, अबू आजमी के बयान को लेकर बेहद शर्मिंदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+