Shubhanshu Shukla: 'मेरे कंधे पर मेरा तिरंगा', अंतरिक्ष के रास्ते से शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश

Shubhanshu Shukla, Axiom-4 Missions: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आज इतिहास रच दिया है, वो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो गए हैं, वह आईएसएस का दौरा करने वाले पहले भारतीय और राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे इंडियन बन गए हैं।

भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर एक्सिओम-4 मिशन, कैनेडी स्पेस सेंटर के कॉम्प्लेक्स 39ए से उड़ान भरी है। ये सभी 28 घंटे की यात्रा के बाद गुरुवार को शाम करीब 04:30 बजे के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से डॉक करेंगे।

अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन पर करीब 14 दिन गुजारने हैं, यह मिशन एक्सिओम स्पेस का हिस्सा है, जो एक निजी एयरोस्पेस कंपनी है। जिस वक्त ड्रैगन यान ने भारत के पवनपुत्र को लेकर उड़ान भरी, उस वक्त हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं। सबने कहा कि 'जय हिंदुस्तान, गर्व है शुभांशु पर।'

भारत ने रचा इतिहास (Shubhanshu Shukla)

भारत ने अंतरिक्ष में एक बड़ी छलांग लगाई है। भारतीय वायुसेना के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर फाल्कन 9 रॉकेट से नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए हैं, यह वही लॉन्चपैड है जहां से नील आर्मस्ट्रांग 1969 में अपोलो 11 पर चंद्रमा के लिए रवाना हुए थे।

'मेरे कंधे पर मेरा तिरंगा'

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा , "नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफ़र है! हम 41 साल बाद एक बार फिर अंतरिक्ष में वापस आ गए हैं। यह एक अद्भुत है। हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ़्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। मेरे कंधों पर उभरा हुआ तिरंगा मुझे बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं। मेरी यह यात्रा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की शुरुआत नहीं है, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि आप सभी इस यात्रा का हिस्सा बनें। आपका सीना भी गर्व से फूल जाना चाहिए... आइये, हम सब मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें। जय हिंद! जय भारत!" ( यहां देखें शुभांशु शुक्ला का वीडियो संदेश)

सीएम योगी ने खास अंदाज में दी थी बधाई

आपको बता दें कि जिस दिन शुभांशु शुक्ला का नाम इस मिशन के लिए फाइनल हुआ था, उस दिन यूपी के सीएम योगीआदित्यनाथ ने उन्हें 'पवनपुत्र' कहकर खास अंदाज में बधाई दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि ''प्रभु श्रीराम की धरती से अंतरिक्ष की ओर!'। पूरा प्रदेश पवनपुत्र की सफलता पर काफी खुश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+