Axiom-4 mission: शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर कब होगी वापसी? NASA ने बताई तारीख
Shubhanshu Shukla Return: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभान्शु शुक्ला अगले सप्ताह पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार हैं। वे दो सप्ताह से अधिक समय से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में हैं। नासा ने गुरुवार को घोषणा की कि एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन के तीन सदस्यों के साथ शुभांशु शुक्ला की 14 जुलाई को आईएसएस सेधरती पर वापसी होगी।
नासा (NASA) के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर, स्टीव स्टिच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम स्टेशन कार्यक्रम के साथ काम कर रहे हैं, एक्सिओम-4 की प्रगति को ध्यान से देख रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें उस मिशन को अनडॉक करने की जरूरत है और अनडॉक करने का वर्तमान लक्ष्य 14 जुलाई है।"

शुभांशु शुक्ला और उनके साथियों ने 2 सप्ताह में 230 सूर्योदय देखे
बता दें एक्सिओम-4 मिशन 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ, और ड्रैगन अंतरिक्ष यान 28 घंटे की यात्रा के बाद अगले दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर डॉक हो गया। एक्सिओम-4 के दल में शुभांशु शुक्ला, पेगी व्हिटसन, स्लावोस्ज़ उज़नास्की और तिबोर कापू शामिल हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर दो सप्ताह के अंत में 230 सूर्योदय देखे और कक्षीय लैब में लगभग 100 लाख किलोमीटर की यात्रा की।
स्पेस में किया परीक्षण
एक्सिओम स्पेस के एक बयान में गुरुवार को कहा गया, "पृथ्वी से लगभग 250 मील ऊपर से, क्रू मेंबर्स ने फोटो और वीडियो को कैप्चर करने, नीचे हमारे गृह ग्रह के दृश्यों को देखने और प्रियजनों के साथ फिर से जुड़ने में अपना समय बिताया।" एक्सिओम स्पेस ने कहा है कि आईएसएस पर अपना काम शुरू करने के बाद से, क्रू के सदस्यों ने वैज्ञानिक अध्ययनों को आगे बढ़ाया है, नई तकनीकों का परीक्षण किया है और वैश्विक आउटरीच प्रयासों में लगे हुए है
शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से पीएम मोदी से की थी बात
शुभांशु शुक्ला ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की, इसरो के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की, स्कूली छात्रों को लाइव संबोधित किया, और (HAM) रेडियो के माध्यम से इसरो केंद्रों से जुड़े। पृथ्वी से लगभग 250 मील ऊपर से, चालक दल ने ग्रह की तस्वीरें और वीडियो लिए और अपने आराम के समय में प्रियजनों के साथ फिर से जुड़ गए।
रिसर्च
Ax-4 मिशन ने बायोमेडिकल साइंस, उन्नत सामग्री, न्यूरोसाइंस, कृषि और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में 60 से अधिक प्रयोग किए। इन जांचों का लक्ष्य मानव अंतरिक्ष अन्वेषण और पृथ्वी पर जीवन को आगे बढ़ाना है, जिसमें मधुमेह प्रबंधन, कैंसर उपचार और स्वास्थ्य निगरानी में संभावित सफलताएं शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications