लगभग एक दर्जन मंत्री 70 पार, सबसे कम उम्र के मंत्री हैं 37 के, जानिए क्या है मोदी कैबिनेट 3.O की औसत उम्र
Average Age of Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने तीसरी बार सरकार का गठन कर लिया है। पीएम मोदी सहित 72 कैबिनेट सदस्यों का शपथ ग्रहण हो चुका है। साथ ही साथ आज, सोमवार 10 जून से नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद का कार्यभार संभाल लिया है।
इस बार मोदी कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को जगह मिली है वहीं, काफी पुराने चेहरे भी मंत्रिमंडल में नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ शपथ लेने वालों में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।

क्या है मोदी कैबिनेट 3.0 औसत उम्र?
प्रधानमंत्री मोदी सहित इस बार कैबिनेट में शामिल सभी 72 मंत्रियों के उम्र की बात करें तो उनकी औसत उम्र 59 साल निकल कर आती है। यानी मोदी सरकार 3.0 की एवरेज एज 59 साल है। मोदी सरकार 2.0 में यह औसत उम्र 61 साल थी। हालांकि, साल 2021 के दौरान हुए मंत्रिमंडल विस्तार में औसत उम्र घटकर 58 साल हो गई थी।
बात करें इस बार सबसे उम्रदराज मंत्रियों की तो कैबिनेट में शामिल हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी सबसे ज्यादा उम्र वाले मंत्री हैं। मांझी की उम्र 79 साल है। जबकि सबसे कमउम्र के मंत्रियों में टीडीपी के 36 वर्षीय राममोहन नायडू और बीजेपी की 37 वर्षीया रक्षा खड़से शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनकी सरकार में लगभग एक दर्जन चेहरे ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 साल या उससे ज्यादा की है।
मोदी कैबिनेट 3.0 के मंत्रियों की लिस्ट
पीएम के साथ शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्री:
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गड़करी
- जेपी नडडा
- शिवराज सिंह चौहान
- निर्मला सीतारमण
- एस जयशंकर
- मनोहर लाल खटटर
- एचडी कुमारस्वामी
- पीयूष गोयल
- धर्मेन्द्र प्रधान
- जीतन राम मांझी
- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
- सर्बानंद सोनोवाल
- डॉ वीरेंद्र कुमार
- किंजरापु राम मोहन नायडू
- प्रह्लाद जोशी
- जुएल ओरम
- गिरिराज सिंह
- अश्विनी वैष्णव
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- भूपेन्द्र यादव
- गजेंद्र सिंह शेखावत
- अन्नपूर्णा देवी
- किरण रिजिजू
- हरदीप सिंह पुरी
- मनसुख मंडाविया
- जी किशन रेड्डी
- चिराग पासवान
- सीआर पाटिल
स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री:
- राव इंद्रजीत सिंह
- जीतेन्द्र सिंह
- अर्जुन राम मेघवाल
- प्रतापराव गणपतराव जाधव
- जयन्त चौधरी
राज्य मंत्री
- जितिन प्रसाद
- श्रीपद नाइक
- पंकज चौधरी
- कृष्णपाल गुर्जर
- रामदास अठावले
- रामनाथ ठाकुर
- नित्यानंद राय
- अनुप्रिया पटेल
- वी सोमन्ना
- डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी
- एसपी सिंह बघेल
- शोभा करंदलाजे
- कीर्ति वर्धन सिंह
- बीएल वर्मा
- शांतनु ठाकुर
- सुरेश गोपी
- एल मुरुगन
- अजय टम्टा
- बंदी संजय कुमार
- कमलेश पासवान
- भागीरथ चौधरी
- सतीश चंद्र दुबे
- संजय सेठ
- रवनीत सिंह बिट्टू
- दुर्गा दास उइके
- रक्षा खडसे
- सुकांत मजूमदार
- सवित्री ठाकुर
- तोखन साहू
- राजभूषण चौधरी
- भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा
- हर्ष मल्होत्रा
- निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया
- मुरलीधर मोहोल
- जॉर्ज कुरियन
- पबित्रा मार्गेरिटा












Click it and Unblock the Notifications