आम आदमी पार्टी के फर्जी चंदे के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचा आवाम

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के फर्जी चंदे के खिलाफ शिकायत करने आवाम एनजीओ आज चुनाव आयोग पहुंचा है। आवाम के सदस्यों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए फर्जी तरीके से चंदा इकट्ठा किया है।

Avam reaches to election commission to complaint agaisnt Aam Aadmi Party fund scam

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के वेबसाईट पर 50-50 लाख रुपए के चार चेक दर्ज हैं। जिस कंपनी की ओर से ये चेक दिये गये हैं उन चारों कंपनियों के डॉयरेक्टर एक ही है। साथ ही इन कंपनियों की बैलेंश सीट में जीरो बैलेंस दर्ज है। यही नहीं कंपनी का पता भी फर्जी है। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी पर चंदे में धांधली का आरोप लगने लगा है।

आम आदमी पार्टी इस चंदा विवाद में कुछ अहम सवालों का जवाब देने में विफल रही है। पार्टी का कहना है कि तकरीबन 35 हजार लोगों ने उन्हें चंदा दिया है। ऐसे में सभी लोगों की तहकीकात नहीं की जा सकती है। लेकिन सवाल यह है कि 2 करोड़ रुपए का चंदा देने वाले लोगों की संख्या तकरीबन 10 से 15 ही है। तो क्या ऐसे में इतना चंदा देने वाली कंपनी की तफ्तीश नहीं की जा सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+