दिल्ली के दंगल में सिर्फ 'आप' बीती सुना रहा है आवाम
[अजय मोहन] अचानक सुर्खियों में आये संगठन आवाम की चर्चा चारों ओर है। हर कोई सोच रहा है कि आखिर यह आवाम है किस चीज का नाम? तो हम आपको बताना चाहेंगे कि आवाम वो संगठन है, जिसके दिल में आम आदमी पार्टी के प्रति खुन्नस भरी हुई है। यहां पर खुन्नस को नकारात्मक शब्द की तरह मतलीजिये, क्योंकि यह वो दर्द है, जो आप के अंदर मिला है।
आवाम के बारे में बात करें तो यह एक दिन में बनकर तैयार नहीं हुई है। यह वो संगठन है, जिसे बनाने वाले वो लोग हैं, जो आम आदमी पार्टी से अलग हुए। इनका चिन्ह
आज भी झाड़ू है। यानी ये वो लोग हैं जो आप पार्टी के बाहर रहकर उसके अंदर की सफाई करना चाहते हैं।
टीवी चैनलों के माध्यम से अपनी बात रखने वाली आवाम ने देश भर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को खुला मंच दे रखा है, जहां वे अपनी 'आप' बीती सुना सकते हैं। 'आप'बीती यानी आप पार्टी के अंदर जो कुछ भी उन्हें गलत लगा या उन्होंने गलत तरीके से झेला।
भले ही आवाम के लोगों के अंदर आप के प्रति खुन्नस भरी हुई है, लेकिन फिर भी ये संगठन आप का दोस्त है। क्योंकि संगठन का संकल्प आप को नेस्तनाबूत करना नहीं, बल्कि एक स्वच्छ आम आदमी पार्टी के रूप में देखना है। क्या है संकल्प यह पढ़ने के लिये NEXT पर क्लिक करें।













Click it and Unblock the Notifications