25 करोड़ की लॉटरी जीतने वाले ऑटो ड्राइवर अनूप पर जब पत्नी को आया ग़ुस्सा
दो साल के बेटे की गुल्लक को तोड़कर जब अनूप बी पैसा निकाल रहे थे तो उनकी पत्नी उन पर गुस्से से चिल्ला रही थीं.
लेकिन पत्नी के गुस्से को नज़रअंदाज़ करते हुए अनूप बी ने गुल्लक से 50 रुपए लेकर ओनम बंपर लॉटरी का वो टिकट ख़रीदा, जिसने उन्हें 25 करोड़ रुपए की लॉटरी दिला दी.
अनूप बी ने बीबीसी हिंदी को बताया, "वह गुस्से से कह रही थी कि लॉटरी के टिकट के लिए गुल्लक तोड़ना ठीक नहीं है. लेकिन जब मुझे पता चला कि लॉटरी निकली है तो मुझे तो यक़ीन ही नहीं हुआ. पहले तो मेरी पत्नी को भी यक़ीन नहीं हुआ. हालांकि बाद में वह बहुत खुश हुईं."
अनूप को इस लॉटरी का टिकट लेने के लिए 500 रुपए चाहिए थे, लेकिन 50 रुपए कम पड़ रहे थे. उन्होंने यह 50 रुपए बेटे की गुल्लक तोड़कर पूरे किए.
उनके मुताबिक़, लॉटरी का ड्रॉ अगले दिन ही निकलने वाला था, लिहाजा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था. बहरहाल, उनकी ये कोशिश, पूरे परिवार के लिए किस्मत का पिटारा खोलने जैसा साबित हुआ.
यह भी संयोग है कि पिछले साल ओनम बंपर लॉटरी का टिकट एक ऑटो रिक्शा चालक के नाम निकला था और अनूप भी ऑटो रिक्शा चलाते हैं. केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम के निवासी अनूप बी पर लाखों रुपये का क़र्ज भी है.
29 साल के अनूप बताते हैं, "मैं एक रेस्टोरेंट में काम करता था. कुछ समय तक दुबई में भी रहा. लौटने के बाद यहां ऑटो रिक्शा चलाने लगा था. मैं प्रति महीने 20 से 25 हज़ार रुपये कमा लेता था. लेकिन तीन महीने पहले मेरा काम छूट गया था."
- टोमेटो फ्लू : केरल से शुरू हुई बीमारी से जुड़े 8 सवालों के जवाब
- 'दिल्ली मॉडल' को लेकर आतिशी के दावे पर केरल के मंत्री की कहासुनी
बैंक से लोन लेने वाले थे
ऑटो रिक्शा चलाने का काम छूटने के बाद अनूप ने शेफ का काम तलाशना शुरू किया. उन्हें मलेशिया में प्रति महीने 50 हज़ार रुपए की नौकरी मिल भी गई है. इसके बाद उन्होंने बैंक से तीन लाख रुपये कर्ज के लिए आवेदन दिया था.
वे कहते हैं, "लॉटरी निकलने से एक दिन पहले बैंक का लोन मंजूर हुआ था. मैं अभी तक बैंक नहीं गया हूं."
वैसे अनूप की लॉटरी कोई अचानक से नहीं लगी है. वे बीते सात सालों से लगातार लॉटरी के टिकट ख़रीदते आए हैं. इससे पहले कभी उन्हें 2,000 रुपए से ज़्यादा जीतने का मौका नहीं मिला. उन्होंने बताया, "पहले तो मैं कभी कभार लॉटरी का टिकट ख़रीदता था. लेकिन पिछले कुछ समय से मैं नियमित तौर पर टिकट ख़रीदने लगा था."
लॉटरी के जीते हुए पैसों से वे क्या करेंगे, इस बारे में पूछने पर अनूप ने कहा, "सबसे पहले तो कर्जे चुकाऊंगा, पांच-छह लाख रुपए का कर्ज है."
टिकट ख़रीदना जारी रखूंगा
कर चुकाने और लॉटरी एजेंट का कमीशन देने के बाद अनूप को लॉटरी के 15.75 करोड़ रुपए मिलेंगे. बाक़ी पैसों से अनूप क्या कुछ करेंगे- घर बनाएंगे, रेस्टोरेंट खोलेंगे या फिर कुछ और करेंगे?
अनूप बी ने बताया, "अब तक तो कुछ सोचा नहीं है. मैं तो अभी भी अचरज में डूबा हुआ हूं. हालांकि मैं घर ज़रूर बनाऊंगा, ज़रुरतमंदों की मदद भी करूंगा. इसके अलावा एक होटल भी खोलूंगा. लेकिन यह सब तभी होगा जब केरल सरकार से लॉटरी की इनामी रकम मिलेगी."
करोड़ों रुपये जीतने के बाद क्या भविष्य में भी अनूप लॉटरी का टिकट ख़रीदते रहेंगे. इस पर त्वरित जवाब देते हुए अनूप ने कहा, "हां, मैं टिकट ख़रीदता रहूंगा."
केरल सरकार को लॉटरी के टिकटों की बिक्री से भारी राजस्व भी मिलता है. पिछले सप्ताह शनिवार तक सरकार ने 66.5 लाख टिकटों की बिक्री करके करीब 270 करोड़ रुपए जमा किए थे. यह राजस्व पुरस्कार राशि और जीएसटी भुगतान हटाने के बाद है.
- अफ़रा रफ़ीक़: वो बहन जिसने भाई को नई ज़िंदगी दी लेकिन खुद नहीं बची
- केरल: साथ रहने के लिए 'आज़ाद' हुईं नसरीन और फ़ातिमा, लेकिन डर बरकरार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications