भारत से मुकाबले के पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की उड़ी नींद! दलाई लामा से मिले
शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम दलाई लाम से जाकर मिली। कप्तान स्टीव स्मिथ ने दलाई लामा से पूछा कि सोने के लिए कोई ध्यान विधि बताइए।
शिमला। धर्मशाला में शनिवार को होने जा रहे मैच में विराट कोहली के मैच में खेलने को लेकर बन रही ऊहापोह की स्थिति के बीच शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी तिब्बतियों के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मिले।

शुक्रवार को एक ओर टीम इंडिया के खिलाड़ी स्टेडियम में अपना पसीना बहा रहे थे तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैक्लॉडगंज पहुंचे औक दलाई लामा से पूरी गर्मजोशी के साथ मिले। खिलाड़ियों ने दलाई लामा को टी शर्ट भेंट की। दलाई लामा ने खिलाड़ियों से उनके खेल व भारत प्रवास के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।

डेली टेलीग्राफ के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने दलाई लाम से पूछा कि कोई ध्यान की विधि है जिससे मैं सो सकूं। इसका जवाब में दलाई लामा ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई विधि नहीं है। उन्होंने कहा कि दिमाग शांत रहेगा तो अपने आप नींद आ जाएगी।

भारत व आस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेले जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए निर्णायक है। क्योंकि चार मैचों की सीरीज में एक मैच आस्ट्रेलिया व एक भारत ने जीता है। साथ ही एक मैच ड्रा हुआ है। सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है। ऐसे में आखिरी टेस्ट सीरीज का रुख तय करेगा। अगर कोई भी टीम यह टेस्ट जीती, वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी। वहीं अगर मैच ड्रा होता है तो सीरीज एक-एक से बराबर हो जाएगी।
इस बीच टीम इंडिया के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने शुक्रवार को पिच का मुआयना किया। कुंबले ने पिच क्यूरेटर सुनील चौहान से भी काफी देर बातचीत की। टीम जब मैदान पर वार्मअप हो रही थी तब कुंबले काफी देर तक पिच पर रहे और दोनों छोरों से उन्होंने पिच को बारीकी से देखा।
Read Also:












Click it and Unblock the Notifications