Aurangzeb Controversy: 'सिर्फ औरंगजेब को टारगेट किया जाता है', कांग्रेस नेता का अजीबोगरीब बयान
Aurangzeb Controversy: देश में एक बार फिर से औरंगजेब को लेकर बहस छीड़ चुकी है। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने औरंगजेब को लेकर एक बयान दिया था जिसपर वार-पलटवार जारी है।
इसी बीच अब इस मामले में कांग्रेस के एक बड़े नेता की एंट्री हो गई है। कांग्रेस के इस बड़े नेता ने औरंगजेब के समर्थन में कहा कि, देश में सिर्फ औरंगजेब को टारगेट किया जाता है।

अबू आज़मी ने क्या कहा था?
दरअसल, समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र से विधायक अबू आज़मी ने औरंगजेब का बचाव करते हुए कहा था कि 'औरंगजेब ने कई मंदिरों का निर्माण किया था। औरंगजेब और छत्रपति संभाजी महाराज के बीच संघर्ष प्रशासनिक था, न कि हिंदू और मुस्लिम वाला।'
आज़मी के इस बयान के बाद देश में विवाद शुरू हो गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार (3 मार्च) को आज़मी के बयान को "गलत और अस्वीकार्य" बताया और कहा कि उन पर "देशद्रोह" का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
शिंदे ने अबू आज़मी पर साधा निशाना
शिंदे ने कहा, "उनका बयान गलत है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिन तक यातनाएं दी थीं। ऐसे व्यक्ति को अच्छा कहना सबसे बड़ा पाप है, और इसलिए अबू आज़मी को माफी मांगनी चाहिए। हमारे मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।"
कांग्रेस नेता ने भी औरंगजेब के पक्ष में दिया बयान
इस मामले में जारी बयानबाजी के बीच कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व सांसद रहे उदित राज भी औरंगजेब का बचाव करते दिखे। उन्होंने कहा कि, हिंदुओं में भी क्रूर राजा हुए, सिर्फ औरंगजेब को टारगेट किया जाता है। उदित राज के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी मुश्किल में नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें SP नेता Abu Asim Azmi पर औरंगजेब के समर्थन का आरोप, मर्डर की धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुग़ल सम्राट ने मस्जिदों को भी तोड़ा- अबू आज़मी
वहीं विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने सोमवार (3 मार्च) को औरंगजेब पर अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि, मुग़ल सम्राट ने केवल मंदिरों ही नहीं, बल्कि मस्जिदों को भी नष्ट किया था।
उन्होंने यह भी कहा कि यह आरोप कि औरंगजेब 'हिंदू विरोधी' था, गलत है, क्योंकि सम्राट के प्रशासन में 34 प्रतिशत हिंदू थे और कई सलाहकार भी हिंदू थे।
औरंगजेब के प्रशासन में 34 प्रतिशत हिंदू थे- आज़मी
आज़मी ने कहा, "अगर औरंगजेब ने मंदिरों को नष्ट किया था, तो उसने मस्जिदों को भी नष्ट किया। अगर वह हिंदू विरोधी होते, तो उनके प्रशासन में 34 प्रतिशत हिंदू नहीं होते, और उनके सलाहकार भी हिंदू नहीं होते। यह सच है कि भारत उनके शासन में सोने की चिड़ीया था। इस मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम कोण से देखने की जरूरत नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications