औरंगाबाद में हिंसा के बाद पूरे शहर में धारा 144 लागू, स्थिति नियंत्रण में

मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में जिस तरह से दो दुकानदारों के बीच का विवाद हिंसक हुआ उसमे कई लोग बुरी तरह से घायल हुए और करोड़ों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। इस हिंसा में 100 से अधिक दुकानें जलकर स्वाहा हो गई, दर्जनों लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई। हिंसा के बाद पूरे शहर में धारा 144 लागू है। इलाके में दो दिन तक हुई हिंसा के बाद अब माहौल शांतिपूर्ण है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

aurangabad

जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद करंजा इलाके में पानी के नल को लेकर हुआ था, जोकि बड़ी हिंसा के रूप में तब्दील हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस के 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया और कई दुकानों में तोड़फोड़ की। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद शहर में इंटरनेट की सेवा को बंद कर दिया गया और पूरे शहर में धारा 144 को लागू कर दिया गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिसबल को भी तैनात कर दिया गया।

इस हिंसा में 15 पुलिसवालों के भी घायल होने की खबर है, जिनकी गाड़ियों पर उपद्रवियों ने पथराव किया था। स्थिति नियंत्रण से बाहर जाता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले के अलावा फायरिंग भी की, जिसमे एक युवक की गोली लगने से मौत भी हो गई। इसके बाद क्विक एक्शन रिस्पॉस टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था और धीरे-धीरे पूरे शहर में फोर्स को तैनात कर दिया गया था। वहीं जिस तरह से इस हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लोगों पर गोलियां चलाई उसपर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+