ऑनलाइन बुक किया मोबाइल फोन, पैकेट खोला तो मामला पहुंच गया थाने
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल के जगह ईट को ही डिब्बे में पैक कर डिलिवरी करने का मामला सामने आया है। शख्स ने इसके मामले को खिलाफ पुलिस थाने में अपनी शिकायत भी दर्ज करा दी है। हरसुल पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मनीष कल्याणकर ने कहा कि यहां हुडको क्षेत्र के निवासी गजानन खरात ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर को उन्होंने शॉपिंग साइट पर एक मोबाइल फोन ऑर्डर दिया था।

इस ऑर्डर के लिए उसने 9,134 रुपये का भुगतान भी किया था। बाद में खरात को ई-कॉमर्स कंपनी से एक मैसेज मिला कि उसके सामान की डिलीवरी एक सप्ताह के भीतर में किया जाएगा। इसके बाद रविवार को शख्स के पास डिलीवरी की गई। लेकिन जब खरात ने पैकेट को खोला तो उसमें से मोबाइल की जगह ईट का टूकड़ा निकला। इसके बाद उसने कोरियर वाले से संपर्क किया तो जवाब मिला कि उसकी जिम्मेदारी केवल डीलिवरी की होती है न कि पैकेट के अंदर क्या है इसकी बात की।
इसके बाद खरात ने हरसुल पुलिस थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कहा कि उसने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है बाकी जांच जारी है। बता दें कि ऑन लाइन शॉपिंग इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि कंपनियों को ओर से कई ग्राहकों को पूरे पैसे भी लौटाए गए हैं और कंपनी ने माफी भी मांगी है।
यह भी पढ़ें- चीन का दावा उनकी मिसाइल एचडी-1 ब्रह्मोस से बेहतर, पाकिस्तान कर रहा है खरीदने की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications