कर्नाटक में पटरी से उतरी औरंगाबाद-हैदराबाद पैसेंजर ट्रेन, बड़ा हादसा टला
ट्रेन के पटरी से उतरने से किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बेंगलुरु। कर्नाटक के बिदर में शुक्रवार सुबह एक ट्रेन पटरी से उतर गई। औरंगाबाद हैदराबाद पैसेंजर ट्रेन के इंजन और शुरुआती दो बोगियां पटरी से उतर गईं जिससे अफरातफरी मच गई। हादसा बिदर में कागलपुरा के पास हुआ।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
ट्रेन के पटरी से उतरने से किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निकाला
मौके पर राहत-बचाव टीम भी भेजी गई है। ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। ट्रेन के पटरी के उतरने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग जमा हो गए और बोगियों से यात्रियों को बाहर निकाला।

Click it and Unblock the Notifications