कहां छिपे हैं अतुल सुभाष की पत्नी निकिता और उनके ससुराल वाले? बेंगलुरु पुलिस ने जौनपुर वाले घर पर लगाया नोटिस

Atul Subhash Story: बेंगलुरु के AI इंजीनियर 34 वर्षीय अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला सुर्खियों में है। अतुल सुभाष ने अपनी अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के बाद आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मुन्नेकोलाल के निवासी अतुल सुभाष सोमवार 9 दिसंबर को अपने अपार्टमेंट के अंदर मृत पाए गए।

अतुल सुभाष के भाई विकास कुमार ने सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मराठाहल्ली पुलिस ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित मामला दर्ज किया है।

Atul Subhash Story

निकिता और उनके परिवार पर अतुल के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपये और उनके बेटे से मिलने के अधिकार के लिए 30 लाख रुपये मांगने का आरोप है। इस केस में जांच करते हुए बेंगलुरु की मराठाहल्ली पुलिस की एक टीम बुधवार को उत्तर प्रदेश भेजी गई थी।

बेंगलुरु पुलिस जौनपुर में पहुंची निकिता के घर, चिपकाया नोटिस

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस ने आत्महत्या करने वाले अतुल सुभाष की पत्नी निकिता के घर के बाहर नोटिस चिपकाया है। नोटिस में लिखा है, "तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आपसे पूछताछ करने के लिए उचित आधार हैं। आपको 3 दिनों के भीतर बेंगलुरु में जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया जाता है।"

रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "जांच अधिकारी यह तय करेंगे कि नोटिस जारी किया जाए या संदिग्धों को हिरासत में लिया जाए।"

निशा और अनुराग गुरुवार देर रात जौनपुर स्थित अपने घर से भाग गए। एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि गुरुवार रात करीब 1 बजे निशा सिंघानिया और उनका बेटा पीयूष मोटरसाइकिल पर खोवा मंडी इलाके में अपने घर से निकले थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो क्लिप में भी उन्हें आधी रात के आसपास घर से निकलते हुए दिखाया गया है। जौनपुर के एसपी अजयपाल शर्मा ने गुरुवार 12 दिसंबर को कहा, "हमें अभी तक बेंगलुरु पुलिस से कोई आधिकारिक संदेश नहीं मिला है।"

अतुल सुभाष के ससुराल वालों के वकील ने क्या कहा?

अतुल सुभाष के ससुराल वालों के वकील विजय मिश्रा ने बताया कि निकिता ने अतुल के खिलाफ भरण-पोषण का केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा, "हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उसने आत्महत्या क्यों की? सच्चाई सामने लाने के लिए गहन जांच की जरूरत है।"

मीडिया से बातचीत करते हुए निकिता के चाचा सुशील, जिन्हें आरोपी बनाया गया है, ने कहा, "मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है और तलाक का मामला पिछले तीन साल से चल रहा है। हमारा परिवार दोषी नहीं है और सुभाष द्वारा लगाए गए आरोप सच नहीं हैं। निकिता अदालत के सामने हर बात का जवाब देगी।"

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+