दांतेवाड़ा: पांच नक्सलियों ने अकेला भिड़ गया जवान, छीन ली पिस्टल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाकों में से एक दांतेवाड़ा में एक कांस्टेबल न केवल नक्सलियों से अकेले भिड़ गया। निहत्थे कांस्टेबल पर एक साथ पांच नक्सलियों ने हमला कर दिया। लेकिन वो घबराया नहीं बल्कि उसने उनका डटकर मुकाबला किया और उन नक्सलियों को भागने पर मजबूर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल भीमाराम कुंजम ने एक साथ पांच नक्सलियों का सामना किया। भीमाराम कुवकोंडा के हितवार गांव गया था। वो वहां कुछ जानकारी हासिल करने गया था, लेकिन वहां पांच नक्सलियों ने उसपर हमला बोल दिया। नक्सली गांववालों के भेष में थे। लेकिन भीमाराम ने बिना घबराए उनका मुकाबला किया और नक्सलियों की बंदूक छीन ली और उनपर फायरिंग शुरू कर दी।
सीनियर अधिकारी के मुताबिक वो बंदूक सब-इंस्पेक्टर की थी, जो 28 फरवरी 2014 को कुवकोंडा में एक नक्सली हमले में मारे गए थे। भीमाराम की इस बहादुरी के लिए विभाग ने उन्हें 10,000 रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications