कश्मीर: सीआरपीएफ कैंप पर आंतकियों ने फेंका बम, दो जवान घायल
कश्मीर में सेना और जवानों पर आतंकी हमलों का दौर जारी है। आतंकियों ने सीआरपीएफ के कैंप पर ग्रेनेड फेंका जिसमें दो जवान घायल हो गए।
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान के घायल होने की खबर है।

सूचना के मुताबिक, आतंकियों ने पुलवामा के त्राल में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड फेंका जिसमें दो जवान घायल हो गए। त्राल की तरफ फोर्स को रवाना किया गया है। वहीं पुंछ इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल पर आंतकियों की घुसपैठ को सेना ने असफल कर दिया।

पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर एलओसी पर फायरिंग की। पाक की मदद से घुसपैठ कर रहे आतंकी नाकाम रहने के बाद पीछे हट गए। सेना ने 8 बैग के साथ, ग्रेनेड, रेडियो सेट, एंटीना, दवाई और खाने के सामान बरामद किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications