दिल्ली: आतिशी ने बीजेपी और ED को कुछ यूं घेरा, बताया 16 घंटे की छापेमारी में ED ने क्या-क्या लिया

Delhi News: आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के यहां ईडी ने 06 फरवरी को छापेमारी की थी। इस छापेमारी पर आम आमदी पार्टी (AAP) मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ईडी और बीजेपी की आलोचना की। साथ ही, दावा करते हुए कहा कि ईडी के अधिकारियों ने 16 घंटे की छापेमारी के मुख्यमंत्री के निजी सचिव और सांसद के घर में कोई तलाशी नहीं ली।

समाचर एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा, '...16 घंटे की छापेमारी के बाद, ED ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव के दो जीमेल अकाउंट डाउनलोड किए हैं फिर उन्होंने मुख्यमंत्री के निजी सचिव और उनके परिवार के तीन मोबाइल फोन लिया है। प्रधानमंत्री मोदी जानते हैं कि अगर कोई एक नेता है जो चुनौती दे सकता है और उनके खिलाफ आवाज़ उठा सकता है, तो वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।'

आतिशी मार्लेना

आतिशी ने पूछा कि 16 घंटे के बाद ये पंचनामा क्या दिखाता है? उन्होंने पूछा कि क्या ईडी वाले कुछ पैसा लेकर गए? क्या ईडी वाले कुछ सोने के बिस्कुट लेकर गए? प्रॉपर्टी के कागजात लेकर गए? क्या ईडी वाले शैल कंपनी के कागजात लेकर गए...नहीं। 16 घंटे के छापे के बाद ईडी ने सीएम के पीए के जीमेल अकाउंट का डाउनलोड लिया। यह था ईडी का छापा...इसके बाद ईडी ने सीएम के पीएस के परिवार के 3 फोन लिए।

आतिशी ने पूछा कि सीएम के पीएऔर राज्यसभा संसद के घर छापेमारी क्या दिखा रहे है। कहा कि यह छापेमारी दिखा रही है कि ईडी ने अब कोई दिखावा भी नहीं रखा कि वो किसी केस में जांच पड़ताल करने आए है। कहा कि अब ईडी ने सारे दिखावे खुद ही खत्म कर दिए है और ईडी ने अपना असली रूप सबके सामने रख दिया है। कहा कि जो छापे पड़ रहे है जो समन आ रहे है वो सिर्फ और सिर्फ की वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुचलना चाहते हैं।

क्या है पूरा मामला ?
केंद्रीय एजेंसी ईडी दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को ईडी ने केजरीवाल के निजी सचिव, राज्यसभा संसद और आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओ के घर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है की दिल्ली, चंडीगढ़ और वाराणसी में 10 से ज़्यादा जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+