मुख्तार के बाद अब बाहुबली अतीक का देवरिया जेल में ट्रांसफर

इसके पीछे की वजह चाहे जो हो मुख्तार अंसारी के बाद अतीक को दूसरे जेल भेजा जाना किसी न किसी रणनीति का ही हिस्सा है।

इलाहाबाद। बाहुबली मुख्तार अंसारी के जेल से स्थानांतरित होने के बाद अब बाहुबली अतीक अहमद की भी विदाई की जा रही है। इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल में बंद बाहुबली अतीक को अब देवरिया जेल ट्रांसफर किया जायेगा। इसे भी सूबे में आयी योगी सरकार का ही इफेक्ट माना जा रहा है।

मुख्तार के बाद अब बाहुबली अतीक का देवरिया जेल में ट्रांसफर

मालूम हो कि बाहुबली मुख्तार अंसारी को अभी लखनऊ जेल से बांदा जेल स्थानांतरित किया गया था। इस खबर ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी और जैसे ही मुख्तार का मामला थमा एक और बाहुबली निशाने पर आ गया। बता दें कि अतीक पर कई मुकदमे दर्ज हैं और इन दिनों वह इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती के चलते नैनी शियाट्स काॅलेज प्रकरण में जेल की हवा खा रहे हैं।


जेल प्रशासन ने बताया कि अतीक अहमद को नैनी सेंट्रल जेल से देवरिया जेल में स्थानांतरित किया जाना है। शासन से आदेश आया है, उसके अनुक्रम में यह कार्यवाही होगी। गौरतलब है कि सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ हाईकोर्ट के कार्यक्रम में शिरकत करने इलाहाबाद आ रहे हैं। ऐसे में इलाहाबाद आने से पहले बाहुबली अतीक अहमद की इलाहाबाद नैनी सेंट्रल जेल से रवानगी होगी।

इसके पीछे की वजह चाहे जो हो मुख्तार अंसारी के बाद अतीक को दूसरे जेल भेजा जाना किसी न किसी रणनीति का ही हिस्सा माना जा है। गौरतलब है कि अतीक अहमद नैनी शियाट्स कालेज में मारपीट व बवाल करने के मामले में फंसे तो हाईकोर्ट तक उन्हें कालेज ने घसीटा । जिसके चलते उनकी क्रिमिनल हिस्ट्री तलब हुई और बाहुबली अतीक को जेल जाना पड़ा।

सपा सरकार में करवरिया बंधुओ को मिर्जापुर भेजा

आपको याद होगा चुनावी माहौल में उस वक्त इलाहाबाद की सियासत गर्म हो गयी थी जब इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल में बंद बाहुबली करवरिया बंधुओ को मिर्जापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था। भाजपा विधायक रहे सूरज भान करवरिया की पत्नी मेजा से चुनाव लड़ रही थी और अब वह जीतकर विधायक बन चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि करवरिया बंधुओ की इलाहाबाद वापसी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+