'सबका हिसाब होगा...' अतीक के मर्डर के बाद वायरल हुई व्हाट्सएप चैट, क्या जेल से चल रही थी वसूली?

Atiq Ahmad viral whatsapp chat: अतीक अहमद की मौत के बाद एक व्हाट्सएप चैट चर्चा में है, जो खूब वायरल हो रही है। चैट के मुताबिक अतीक जेल से भी कारोबारियों से टैक्स वसूली किया करता था।

Atiq

Atiq Ahmad whatsapp chat: अतीक अहमद की हत्या के तीन दिनों के बाद एक व्हाट्सएप चैट चर्चा में बनी हुई है। इस चैट में लखनऊ के बिल्डर्स समेत कई लोगों को धमकी दी गई है कि सबका हिसाब होगा।

चर्चा में व्हाट्सएप चैट
अतीक अहमद की मौत के बाद एक से बढ़कर एक राज सामने आ रहे हैं। मौत से कुछ दिनों पहले लिखे पत्र पर मचे बवाल के बाद अब अतीक अहमद की एक व्हाट्सएप चैट चर्चा में है। जो इस साल की शुरुआत यानी 7 जनवरी की है।

'मैं मरने वाला नहीं हूं'
बताते चलें कि ये चैट अतीक अहमद की धमकी वाली है, जो साबरमती जेल से अतीक ने व्हाट्सएप की थी। चैट में अतीक मुस्लिम नाम के शख्स को बोल रहा है कि अब बहुत धीरज रख लिया। इस चैट में अतीक ने ये भी कहा है कि वो मरने वाला नहीं है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम नाम का ये शख्स बिल्डर है, जो लखनऊ का रहने वाला है।

whatsapp chat

जेल में रहकर ये काम करता था अतीक
अतीक अहमद की चैट में खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर जेल में रहने के दौरान भी कारोबारियों और अन्य लोगों से टैक्स की वसूली किया करता था। वायरल हो रही चैट में लिखा है कि मुस्लिम साहब पूरे अलाहाबाद में बहुतों ने हमसे फायदा उठाया है लेकिन सबसे ज्यादा फायदा तुम्हारे घर ने उठाया। आज हमारे खिलाफ एफआईआर कर रहे हैं।

 whatsapp chat

आखिरी बार समझा रहा हूं कि...
इसके बाद चैट में आगे लिखा गया कि आपको आखिरी बार समझा रहा हू्ं। बहुत जल्दी हालात बदल रहे हैं। मैंने सब्र कर लिया है। मेरे कोई लड़के ना डॉक्टर बनेंगे ना वकील बनेंगे। सिर्फ हिसाब होना है। बताते चलें कि ये व्हाट्सएप चैट उस सीक्रेट लेटर को पेश किए जाने के एक दिन बाद वायरल हुई है।

पत्र से होगा मास्टरमाइंड का खुलासा?
बताते चलें कि इससे पहले अतीक अहमद द्वारा लिखा वो सीक्रेट पत्र मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दिया गया है। अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि अतीक ने कहा था कि अगर उसकी हत्या हो जाती है तो इस पत्र को उन्हें सौंप देना। वकील ने कहा कि अतीक के पत्र से हत्या के पीछे के मास्टरमाइंड का भी खुलासा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+