उपराष्ट्रपति की बुक लॉन्चिंग पर पीएम बोले- वैंकेया नायडू को एक मिनिस्ट्री देना चाहते थे अटलजी
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के बुक लॉन्च कार्यक्रम में रविवार को विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन समेत दिग्गज राजनेता ने शिरकत की। इस कार्यक्रम के दौरान जहां पीएम मोदी ने नायडू की तारीफ करते हुए उन्हें एक अनुशासित बताया, वहीं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने उपराष्ट्रपति नायडू के लिए शेर-ओ-शायरी की। वेकैंया नायडू ने बतौर उपराष्ट्रपति एक साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने 'मूविंग ऑन मूविंग फॉरवर्ड: ए ईयर इन ऑफिस' नाम से एक किताब लिखी है।

बुक लॉन्च कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने वैंकेया नायडू के लिए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा, 'अटलजी वेंकैया नायडू को एक मंत्रालय देना चाहते थे। वेंकैया जी ने कहा, मैं ग्रामीण विकास मंत्री बनना चाहता हूं। वह दिल से किसान हैं। वह किसानों और कृषि के कल्याण की दिशा में समर्पित हैं।'
किताब लॉन्चिंग के दौरान पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा, 'नायडू ने उपराष्ट्रपति, राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के दफ्तर में काम किया है। यह उनके एक साल के अनुभव में काफी हद तक दिखता है। लेकिन उनका बेस्ट अभी आना बाकी है।'
यह भी पढ़ें: सुषमा स्वराज ने नायडू को बांधी राखी, मिलिए राजनीति के दिग्गज भाई-बहनों से












Click it and Unblock the Notifications