'गुड गवर्नेस डे' के रूप में मनेगा पूर्व पीएम अटल बिहारी का जन्मदिन
नई दिल्ली। शायद इससे अच्छा तोहफा अपने प्रिय नेता के लिए कुछ और ही नहीं हो सकता है। हम मोदी सरकार की बात कर रहे हैं जो कि 25 दिसंबर को अपने प्रिय नेता अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन 'गुड गवर्नेस डे' के रूप में मनाने जा रही है। इस बात का ऐलान मंगलवार को भाजपा की ससंदीय समिति की बैठक के बाद किया गया। बैठक पर इस बात पर चर्चा हुई थी, जिस पर सब ने एक मत से हरी झंडी दे दी।
इस बात की जानकारी संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी ने मीडिया को दी। रूडी ने कहा कि 25 दिसंबर को हमारे प्रिय नेता अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिन है, इसलिए हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम इस दिन को 'गुड गवर्नेस डे' के रूप में मनायेंगे।
25 दिसंबर को मोदी सरकार बनायेगी 'गुड गवर्नेस डे'
इस दिन हम सुशासन के प्रतीक के रूप में काम करेंगे। बाजपेयी जी हम सबके लिए आदर्श हैं और उन्होंने देश को एक सुशासन दिया था, हम बस उनके बनाये नियमों का ही पालन कर रहे हैं।
मालूम हो कि देश के आदर्श पीएम के तौर में अपनी पहचान बनाने वाले अटल बिहारी बाजपेयी का विपक्ष भी मुरीद रहा है। फिलहाल वो पिछले काफी समय से स्वास्थ्य की परेशानियों के कारण राजनीति से दूर हैं। पीएम मोदी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं इसलिए उनकी सरकार ने 25 दिसंबर को 'गुड गवर्नेस डे' बनाने का फैसला किया है। अटल बिहारी बाजपेयी दो बार देश के पीएम रह चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications