...ऐसे वक्त में मोदी रहे बिजी पर सोनिया पहुंची अटल के घर

यह भी पढ़ें- सरफरोशी का नया 'सच'
मिसेज कौल का कद कितना बड़ा था, इस बात का अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस प्रेजिडेंट सोनिया गांधी खुद वाजपेयी के घर पहुंची। बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी तो दिल्ली नहीं आ सके, लेकिन बीजेपी के कई सीनियर नेता मिसेज कौल के अंतिम संस्कार में पहुंचे।
वाजपेयी तो खराब सेहत की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसे सीनियर लीडर वहां पर मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सींधिया ने भी अंतिम संस्कार में शिरकत की। जानकारों ने यहां भी राजनैतिक विमर्श निकाला कि अटल के दुख में भी भाजपा चुनावी प्रचार-प्रसार में मग्न रही।












Click it and Unblock the Notifications