अटल जी को जब पता चला, पिताजी देख रहे हैं उनके लिए लड़की
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शुक्रवार को दिल्ली के स्मृति स्थल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। भारत रत्न वाजपेयी ने अपनी पूरी जिंदगी पार्टी और देश को समर्पित कर दी।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शुक्रवार को दिल्ली के स्मृति स्थल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। भारत रत्न वाजपेयी ने अपनी पूरी जिंदगी पार्टी और देश को समर्पित कर दी। एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री, शानदार वक्ता और अच्छे कवि कहलाए जाने वाले वाजपेयी को देश से इतना प्रेम था कि इसके लिए उन्होंने कभी शादी भी नहीं की। वाजपेयी शादी के नाम से ही दूर भागते थे और इससे बचने के लिए तो उन्होंने एक बार खुद को कमरे में भी बंद कर लिया था।

शादी के नाम से ही दूर भागते थे वाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार शादी से बचने के लिए खुद को तीन दिनों तक कमरे में बंद कर लिया था। बात करीब सन 1940 के मध्य की है, जब वाजपेयी कानपुर के डीएवी कॉलेज से पीजी की पढ़ाई कर रहे थे। एक बार जब उन्हें पता चला कि उनके माता-पिता उनकी शादी की तैयारी कर रहे हैं, तो वो भागकर अपने दोस्त गोरे लाल त्रिपाठी के घर पहुंच गए। गोरे लाल त्रिपाठी से उनकी दोस्ती राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की शाखा के दौरान हुई थी।

तीन दिन तक कमरे में खुद को कर लिया था कैद
वाजपेयी त्रिपाठी के रायपुर गांव स्थित घर पहुंच गए और खुद को कमरे में बंद कर लिया। गोरे लाल त्रिपाठी के घर में मेहमानों के लिए जो कमरा था, वाजपेयी वहीं चले गए और खुद को लॉक कर लिया। वाजपेयी ने त्रिपाठी से कहा की कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दें। ऐसे वाजपेयी शादी से बचने के लिए तीन दिनों तक इस कमरे में बंद रहे थे। वो केवल तभी बाहर निकलते जब उन्हें खाना-पानी चाहिए होता या बाथरुम जाना होता था।

देश के नाम समर्पित कर दी पूरी जिंदगी
गोरे लाल त्रिपाठी ने वाजपेयी से जब पूछा कि वो शादी से क्यों भाग रहे हैं, तो वाजपेयी ने कहा कि वो अपनी जिंदगी देश के नाम करना चाहते हैं और शादी इसमें बाधा बनेगी। उनके करीबी दोस्त रहे गोरे लाल त्रिपाठी के बेटे विजय प्रकाश ने ये बातें टाइम्स ऑफ इंडिया को बताई। अटल बिहारी वाजपेयी अपने दोस्तों के काफी करीब थे और उनके घर के सभी समारोह में शामिल होते थे। दोस्तों की दोस्ती वाजपेयी के लिए काफी अहम थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications