शाही शादी: दुल्हन के 90 करोड़ के गहने और 17 करोड़ का लहंगा
नोटबंदी को लेकर पूरे देश में भले ही हाहाकार मचा हो लेकिन इसका असर बीजेपी के पूर्व नेता और खनन उद्योगपति जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शाही शादी पर बिल्कुल नहीं दिखा।
बेंगलुरू। नोटबंदी को लेकर पूरे देश में भले ही हाहाकार मचा हो लेकिन इसका असर बीजेपी के पूर्व नेता और खनन उद्योगपति जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शाही शादी पर बिल्कुल नहीं दिखा। आप जानकर दंग रह जाएंगे कि ब्राह्मणी ने अपनी शादी पर 90 करोड़ रुपए के गहने पहने हुए थे। इतना ही नहीं उन्होंने 17 करोड़ रुपए की साड़ी पहन रखी थी। शादी की तैयारी में बेंगलुरु पैलेस को किसी आलिशान महल की तरह सजा दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक वहां जो मेहमान आए थे उन्हें लग्जरी बैलगाडि़यों में घुमाया गया। ऐसी उम्मीद है कि शादी में 50000 लोग शामिल हुए। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शादी में 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। साथ ही दुल्हन ब्राह्मणी और दूल्हे राजीव रेड्डी के घरों की नकल भी सेट्स पर बनाई गई थी। ज्यादातर शादी के सेट की नकल बेल्लारी शहर की नकल पर दी गई जो कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री रेड्डी का गृह क्षेत्र भी है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा समेत कई बीजेपी नेता जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी के समारोह शामिल हुए। येद्दयुरप्पा के अलावा बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार और रेणुकाचार्य भी समारोह स्थल पर देखे गए। नोटबंदी के माहौल को देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने मौखिक रूप से पार्टी नेताओं से इस शादी से दूर रहने की हिदायत दी थी।

शुरु से ही चर्चा में थी शादी
शादी तभी से ही सुर्खियों में आने लगी थी जब उनकी शादी के कार्ड बांटे गए थे। शादी का कार्ड एक बॉक्स के साथ होता था जिसमें एक एलसीडी स्क्रीन पर मेहमान के लिए इनविटेशन वीडियो मेसेज के जरिए आता था।












Click it and Unblock the Notifications