पठानकोट: आतंकी अपने साथ लाए थे पाकिस्तान निर्मित पेनकिलर, खजूर और पॉवर बढ़ाने की दवा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की छानबीन कर रही सुरक्षा एजेंसियों को कुछ ओर ऐसी जानकारी मिली है जिससे इस हमले में पाकिस्तान के हाथ होने की बात पुख्ता हो रही है। जी हां हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी अपने साथ लाहौर में निर्मित पेनकिलर (दर्द निवारक) टैबलेट्स व इंजेक्शन और कराची में निर्मित सीरिंज लाए थे।

सुरक्षा एजेंसियों ने माना है कि आतंकियों का एक ग्रुप एयरबेस में हमले से एक दिन पहले जाकर छिप गया था। उसके बाद शनिवार को दूसरे ग्रुप ने हमला बोला। उल्लेखनीय है कि 36 घंटों तक चले आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में 7 जवान शहीद हो गए जबकि सभी आतंकियों को मार गिराया गया।












Click it and Unblock the Notifications