ओडिशा की गर्मी ने दुनिया को चौंकाया, बारीपदा बना विश्व का सबसे गर्म स्थान, चंद्रपुर दूसरे नंबर पर
Baripada is world hottest Place: भारत के ओडिशा के तीन स्थानों की गर्मी पूरी दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ रही है। इन तीन स्थानों में तो एक शीर्ष पर चला गया है यानी दुनिया का सबसे गर्म स्थान बन गया है।

World hottest Place: ओडिशा की गर्मी देखकर दुनिया हैरान हो गई है। दरअसल, ओडिशा के तीन कस्बों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है जिससे ये तीनों स्थान दुनिया के शीर्ष -15 सबसे गर्म स्थानों में गिनती की जा रही। इनमें से एक तो शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
बारीपदा (Baripada) बना दुनिया का सबसे गर्म स्थान
जिसमें उत्तरी ओडिशा में मयूरभंज का जिला मुख्यालय शहर बारीपदा 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ शीर्ष स्थान पर रहा। वहीं महाराष्ट्र का चंद्रपुर दूसरे स्थान पर रहा जहां 43.2 डिग्री तापमान है। वहीं तीसरे स्थान पर सेनेगल में कोल्डा जहां 43 डिग्री तापमान रहा। बता दें कि इन स्थानों पर रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
ओडिशा के दो और शहर शीर्ष 15 गर्म स्थानों में
ओडिशा के दो और शहरों को वैश्विक मौसम पूर्वानुमान साइट के शीर्ष 20 में जगह मिली: अंगुल (42.5 डिग्री सेल्सियस) छठे स्थान पर और बलांगीर जिले में टिटलागढ़ (42.2) 11वें स्थान पर रहा। इसके अलावा सोनपुर और बौध में भी दिन में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया था। भुवनेश्वर और कटक के जुड़वां शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया, जो क्रमशः 40.8 डिग्री और 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।
ओडिशा में अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी
ओडिशा में अगले 3 दिनों तक गर्म मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। इसके चलते हमने नागरिकों को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दोपहर के समय जरूरी काम ना हो तो घरों के बाहर ना निकले। वहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए राजस्व मंत्री प्रमिला मलिक ने कहा है कि स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र को 16 अप्रैल बंद कर दिया गया है।
इन राज्यों में चलेगी लू
मौसम विभाग ने एक विस्तारित अवधि के पूर्वानुमान में कहा कि 20 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच कुछ दिनों में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। अगर उत्तर प्रदेश की बात करे तो राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications