फुटबाल ग्राउंड से भी बड़ा उल्का पिंड आज पृथ्‍वी के बिलकुल करीब से गुजरने वाला हैं, नासा ने दी ये चेतावनी

नई दिल्ली। ब्रह्मांड में आए दिन कई आश्चर्यजनक खगोलीय घटनाएं होती रही हैं। इन अद्भुद घटनाओं पर वैज्ञानिक लगातार नजर रखते हैं। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज ने बताया है कि, पृथ्वी के पास 4 उल्का पिंड (Asteroids) 50,000 हजार मील प्रतिघंटे की रफ्तार से पृथ्वी के नजदीक से गुजरेंगे। अंतरिक्ष एजेंसी ने पुष्टि की है। हालांकि, इनमें पृथ्वी को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं बताया जा रहा है।

 पृथ्वी के पास से 34 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगा

पृथ्वी के पास से 34 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगा

नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज की वेबसाइट के अनुसार, आज पांच उल्का पिंड पृथ्वी के पास से गुजरेंगे। पांच में एक उल्का पिंड 2020 KK7 108 फुट चौड़ा है और यह धरती के 3 लाख मील नजदीक तक आ सकता है। यह पृथ्वी के पास से दोपहर 2.13 बजे के आसपास गुजरेगा। वहीं यह पृथ्वी के पास से 34 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगा। NASA का Sentry सिस्टम इस घटना पर नजर रख रहा है।

एक उल्का पिंड फुटबॉल के मौदान जिनता बड़ा

एक उल्का पिंड फुटबॉल के मौदान जिनता बड़ा

वहीं, 2020 KD4 11 फुट चौड़ा उल्का पिंड 25 लाख मील दूर से शाम 6.17 बजे निकलेगा। इसकी स्पीड 12 हजार मील प्रति घंटे तक रहने वाली है। इसके बाद सबसे बड़ा 144 फुट चौड़ा उल्का पिंड 2020KF रात 9,30 बजे पृथ्वी के पास से गुजरेगा, तब इसकी स्पीड 38,600 किमी प्रति घंटे कर रहने वाली है। सबसे आखिर में 104 फुट चौड़ा 2020 KJ1 13 लाख मील दूर से निकलेगा। यह भी रात 9.30 बजे 11 हजार प्रति मील की गति से गुजरेगा।

22 उल्कापिंड हैं जो आने वाले सालों में धरती के पास से गुजरेंगे

22 उल्कापिंड हैं जो आने वाले सालों में धरती के पास से गुजरेंगे

नासा के मुताबिक ऐसे करीब 22 उल्कापिंड हैं जो आने वाले सालों में धरती के करीब आ सकते हैं और टक्कर की संभावनाएं हो सकती हैं। अगर किसी तेज रफ्तार स्पेस ऑब्जेक्ट के धरती से 46.5 लाख मील से करीब आने की संभावना होती है। इस लिस्ट में सबसे पहला और सबसे बड़ा उल्कापिंड29075 जो 2880 तक नहीं आने वाला है। वहीं 2020-2025 के बीच 2018 VP1 नाम उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने की संभावना है लेकिन यह सिर्फ 7 फीट चौड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+