कोरोना से मुंबई बेहाल, NIA के दफ्तर पहुंचा वायरस, ASI और उनकी बेटी पॉजिटिव

मुंबई। कोरोना वायरस ने पूरे देश को अपनी जद़ में ले रखा है। इससे सबसे ज्‍यादा संक्रमित कोई राज्‍य है तो वो है महाराष्‍ट्र। यहां 6000 से ज्‍यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इस बीच मुंबई से जानकारी सामने आई है कि एनआईए के मुंबई ऑफिस में काम करने वाले एक ASI कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही उनकी बेटी में भी कोरोना संक्रमण मिला है। सुरक्षा के मद्देनजर ब्रांच को सैनिटाइज किया जा रहा है।

कोरोना से मुंबई बेहाल, NIA के दफ्तर पहुंचा वायरस, ASI और उनकी बेटी पॉजिटिव

इसके साथ ही दूसरे कर्मचारियों को होम क्वारनटीन में भेजा गया है। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा है कि ब्रांच को सील नहीं किया गया है। बता दें कि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि ब्रांच को सील कर दिया गया है लेकिन अब एनआईए की तरफ से इसका खंडन कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6,817 तक पहुंचा

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आज 394 नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6,817 हो गया है. यहां इससे मरने वालों की संख्या 310 तक पहुंच गई है. अभी तक महाराष्ट्र में 957 कोरोना मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। बीएमसी के मुताबिक यहां अब तक 4,589 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में ही मुंबई में 357 नए मामले आए और 11 लोगों की मौत हुई। मुंबई में अब तक कुल 179 लोग कोरोना वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र कोरोना के मामलों में देश में सबसे आगे है, लेकिन राज्य के तीन ऐसे ज़िले भी हैं, जहां इस वायरस का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। ये तीन जिले वर्धा, भंडारा और गढ़चिरौली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+