Bihar Assembly Elections 2020: JDU से अलग होने के बाद बोले चिराग पासवान-'मुझे इस पल का आनंद लेने दीजिए'

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने रविवार को नई दिल्ली में एक बैठक के बाद बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव(Bihar Assembly Elections 2020) में अकेले लड़ने का फैसला किया है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने जब इस बारे में सवाल पूछा गया कि क्या लोजपा ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझे इस पल का आनंद लेने दीजिए फिलहाल मैं अधिक नहीं बोलूंगा लेकिन हम लड़ाई जीतेंगे।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Nitish Kumar से अलग हुए Chirag Paswan बोले,पल का आनंद लेने दें | वनइंडिया हिंदी
    'मुझे इस पल का आनंद लेने दीजिए'

    'मुझे इस पल का आनंद लेने दीजिए'

    जबकि इससे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिद ने बताया कि वैचारिक मतभेदों के चलते लोजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीयू के साथ नहीं लड़ेगी लेकिन लोजपा ने स्पष्ट किया कि उनके मतभेद जेडीयू के साथ हैं न कि भाजपा के साथ, खालिक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर और लोकसभा चुनावों में, लोक जनशक्ति पार्टी का भाजपा के साथ मजबूत गठबंधन है और हमारे उम्मीदवार जेडीयू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

    मांझी बने नाराजगी का कारण!

    मांझी बने नाराजगी का कारण!

    आपको बता दें कि लोजपा प्रमुख चिराग पासवान पहले भी नीतीश कुमार के खिलाफ अपनी नाराजगी जता चुके थे। नाराजगी की शुरुआत तब हुई थी जब पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी एनडीए में शामिल हुए। कहा गया कि नीतीश की पहल पर मांझी आए हैं।

    वैचारिक मतभेद के चलते अलग होने का फैसला

    वैचारिक मतभेद के चलते अलग होने का फैसला

    हालांकि बीजेपी की ओर से इस मसले को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन मामला शांत नहीं हुआ बल्कि रविवार को दोनों अलग हो गए, जबकि इसके बाद जेडीयू ने एलजेपी से पूछा कि वो वैचारिक मतभेद सबको बताया जाए, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।

    'साफ किया जाए कि क्या वैचारिक मतभेद है'

    'साफ किया जाए कि क्या वैचारिक मतभेद है'

    जेडीयू के ए. चौधरी ने चिराग पासवान और एलजेपी से पूछा है, हम विचारधारा के उस खास अंतर को जानना चाहते हैं जो हमारे और एलजेपी के बीच है।। लोकसभा चुनावों के दौरान एलजेपी और हम साथ में चुनाव लड़े। एलजेपी नेताओं ने अपने प्रचार में नीतीश कुमार को खासतौर से बुलवाया और चुनाव जीते भी। अब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वे वैचारिक भिन्नता का दावा करते हैं। तो इसे साफ किया जाए कि ये क्या वैचारिक मतभेद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+